मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार, मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में थे, 3 बार गर्भपात कराने की कोशिश
Publish Date: 31 Mar 2025, 3:04 PM (IST)Updated On: 31 Mar 2025, 3:09 PM (IST)Reading Time: 2 Minute Read
‘महाकुंभ 2025’ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डायरेक्टर पर रेप के आरोप लगे है। उनकी जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई। दरअसल, सनोज मिश्रा पर 28 वर्षीय महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार, उन्होंने शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका यौन शोषण किया। साथ ही मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। इसके साथ तीन बार जबरन गर्भपात कराने के लिए भी मजबूर किया।
होटल में घटना, फिर शिकायत दर्ज
घटना 18 फरवरी 2025 की बताई जा रही है, जब आरोपी सनोज मिश्रा कथित रूप से महिला को दिल्ली के नबी करीम इलाके में स्थित होटल शिवा ले गए। वहां उन्होंने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दिल्ली हाई कोर्ट ने मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।
पहले भी सुर्खियों में रहे हैं सनोज मिश्रा
सनोज मिश्रा हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने ‘महाकुंभ 2025’ में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म में रोल देने की घोषणा की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने विवाद फिर से चर्चा में आ गए और उनकी आलोचना शुरू हो गई। अब उनकी गिरफ्तारी से यह मामला और भी गरमाता जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Sikandar : 'सिकंदर' की बंपर ओपनिंग नहीं, फिर भी बनी 2025 की सेकेंड हाईएस्ट ओपनर, नहीं तोड़ पाई 'छावा' का रिकॉर्ड