रामचंद्र पांडेय, भोपाल। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड के रिजल्ट 2026 के साथ ही सांदीपनि स्कूलों का प्रदर्शन एक बार फिर चर्चा में है। पिछले चार वर्षों में इन स्कूलों ने लगातार सुधार करते हुए 10वीं के परिणाम में 20% और 12वीं में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल 10वीं का रिजल्ट 88% और 12वीं का 87.13% रहा जो प्रदेश के औसत से बेहतर है।
एमपी बोर्ड के कुल रिजल्ट की बात करें तो 12वीं में 76.01% और 10वीं में 73.42% छात्र पास हुए हैं। इस तुलना में सांदीपनि स्कूलों का प्रदर्शन 10वीं में करीब 15% और 12वीं में लगभग 8% ज्यादा रहा है जो इन स्कूलों की गुणवत्ता को दिखाता है।
इस साल सांदीपनि स्कूलों से 10वीं में 30,927 और 12वीं में 37,642 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
पिछले चार वर्षों के आंकड़े साफ बताते हैं कि इन स्कूलों का रिजल्ट हर साल बेहतर हुआ है।
10वीं रिजल्ट ट्रेंड:
12वीं रिजल्ट ट्रेंड:
जहां एक तरफ सांदीपनि स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा वहीं राजधानी भोपाल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।10वीं में भोपाल को 46वां और 12वीं में 45वां स्थान मिला है। इतना ही नहीं राजधानी के कुछ सांदीपनि स्कूलों का रिजल्ट भी गिरा है। बरखेड़ी के सांदीपनि कॉन्सेप्ट स्कूल का 10वीं रिजल्ट 95.57% रहा जो पिछले साल से करीब 2% कम है। वहीं 12वीं का रिजल्ट 6% गिरकर 91% पर आ गया।
ये भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री का दावा : ‘इंट्यूशन’ से सुलझा गुमशुदा बच्चे का केस, कुछ घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस
जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहीरवार ने साफ कहा है कि भोपाल जिले के रिजल्ट की समीक्षा की जा रही है। जिन स्कूलों का परिणाम 30% से कम रहा है उनके प्राचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित प्राचार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।