संबल और MPBOCW योजनाओं की सेवाएं अब ऑनलाइन, श्रम सेवा पोर्टल ने शुरू की नई सुविधाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश के श्रम विभाग ने संबल और MPBOCW योजनाओं से जुड़ी सेवाओं को और अधिक डिजिटल और सुलभ बनाने के लिए ‘श्रम सेवा पोर्टल’ पर नई सुविधाएं शुरू की हैं। अब निर्माण श्रमिक अपने पंजीकरण और अन्य सेवाएं ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं।
ऑनलाइन पंजीयन अब आसान
निर्माण श्रमिक अब स्वयं पोर्टल पर नया पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए समग्र सदस्य आईडी का आधार eKYC पूर्ण होना जरूरी है।
पंजीयन के बाद डिजिटल साइन युक्त श्रमिक पंजीयन कार्ड जारी होगा, जिसे ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
पंजीकरण निरस्तीकरण भी ऑनलाइन
अगर कोई अपात्र श्रमिक पंजीकृत है, तो वह पोर्टल के लिंक यहां क्लिक करें
अपने समग्र सदस्य आईडी और OTP के जरिए पंजीकरण निरस्त करवा सकता है।
पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी अब सार्वजनिक
अब पोर्टल पर जिलेवार, निकायवार, ग्राम पंचायत/जोन और वार्डवार पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी देखी जा सकेगी। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा।
श्रमिकों के लिए लाभ
- संबल और MPBOCW योजनाओं का सरल और पारदर्शी लाभ
- पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने से समय और श्रम की बचत
- किसी भी समस्या पर टोल फ्री नंबर 18002338888 पर सहायता उपलब्ध
श्रम विभाग की इस स्मार्ट पहल से श्रमिक अब अपनी सेवाओं को घर बैठे ऑनलाइन आसानी से संभाल सकते हैं।











