Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दहेज, हत्या केस का आरोपी और हाथ में मर्डर मिस्ट्री!हिरासत में जापानी क्राइम थ्रिलर ‘बटर’ पढ़ रहा समर्थ सिंह

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में गिरफ्तार समर्थ सिंह इन दिनों CBI हिरासत में एक जापानी क्राइम थ्रिलर पढ़ रहा है। ‘बटर’ नाम की इस किताब की कहानी अपराध, मनोविज्ञान और हत्या के रहस्य पर आधारित है। ऐसे समय में इस किताब को पढ़ना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
हिरासत में जापानी क्राइम थ्रिलर ‘बटर’ पढ़ रहा समर्थ सिंह
फाइल फोटो

भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस केस में गिरफ्तार आरोपी समर्थ सिंह इन दिनों हिरासत में अपना समय एक जापानी मर्डर मिस्ट्री किताब पढ़कर बिता रहा है। समर्थ पर पत्नी ट्विशा की मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोप लगे हैं और फिलहाल वह जांच एजेंसियों की हिरासत में है। इसी बीच उसके पास मिली ‘बटर’ नाम की किताब ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। यह अपराध, मानसिक दबाव और हत्या जैसे विषयों पर आधारित है, जिसकी कहानी अब इस मामले से जोड़कर भी देखी जा रही है।

हिरासत में ‘बटर’ पढ़ रहा है समर्थ सिंह

ट्विशा शर्मा डेथ केस में गिरफ्तार समर्थ सिंह इन दिनों भोपाल के कटारा हिल्स स्थित हिरासत केंद्र में रखा गया है। गिरफ्तारी के बाद से ही उसके पास जापानी उपन्यास ‘बटर’ मौजूद है, जिसे वह लगातार पढ़ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने उसे किताब पढ़ने की अनुमति दी हुई है। बताया जा रहा है कि समर्थ लंबे समय से अपराध, मनोविज्ञान और कानून से जुड़ी किताबों में रुचि रखता है। हिरासत के दौरान भी वह इसी तरह की किताब पढ़कर समय बिता रहा है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : गिरिबाला सिंह को कल कोर्ट में पेश करेगी CBI

क्या है जापानी उपन्यास ‘बटर’ की कहानी

‘बटर’ जापानी लेखिका आसाको युजुकी का चर्चित क्राइम थ्रिलर उपन्यास है। यह किताब साल 2017 में प्रकाशित हुई थी और इसे जापान की चर्चित ‘कॉपीकैट किलर’ घटना से प्रेरित माना जाता है। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर कई अमीर व्यापारियों की हत्या का आरोप लगता है। महिला अपने व्यवहार और स्वादिष्ट खाने के जरिए लोगों को प्रभावित करती है। बाद में एक महिला पत्रकार उससे मिलने जेल पहुंचती है और दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है। धीरे धीरे कहानी अपराध, अकेलेपन और मानसिक स्थिति की गहराई तक पहुंचती है।

किताब और केस के बीच जुड़ने लगे सवाल

समर्थ सिंह जिस समय इस किताब को पढ़ रहा है, उसी समय वह अपनी पत्नी की मौत के गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है। ऐसे में अपराध और मनोवैज्ञानिक तनाव पर आधारित उपन्यास पढ़ना लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, 6 घंटे की पूछताछ के बाद CBI की कार्रवाई

अपराध और मनोविज्ञान में पुरानी रुचि

समर्थ सिंह को लंबे समय से क्राइम थ्रिलर और मनोविज्ञान से जुड़ी किताबें पढ़ने का शौक है। कानून और अपराध से जुड़े मामलों में उसकी रुचि पहले से रही है। यही वजह है कि हिरासत में भी उसने पढ़ने के लिए ऐसी ही किताब चुनी। मौजूदा हालात में इस किताब का चुनाव लोगों को हैरान जरूर कर रहा है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts