Twisha Sharma Death Case :गिरिबाला सिंह को कल कोर्ट में पेश करेगी CBI

ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया है। कई घंटों की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी के बाद अब सीबीआई की टीम उन्हें कल अदालत में पेश करेगी। मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है और इस केस पर सभी की नजर बनी हुई है।
गिरिबाला सिंह को कल कोर्ट में पेश करेगी CBI

ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में गिरफ्तार की गई गिरिबाला सिंह को सीबीआई की टीम शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर अब जांच और तेज हो गई है।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बढ़ी कार्रवाई

एमपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के कुछ घंटों बाद ही गुरुवार को सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर पहुंची। उनका घर बाग मुगलिया एक्सटेंशन के एचआईजी-311 में है। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीबीआई की टीम ने घर के अंदर जांच की और घटना से जुड़े तथ्यों को समझने के लिए वर्चुअल वॉकथ्रू तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू की।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

गिरिबाला सिंह के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन पर दहेज मृत्यु से जुड़ी धारा 80(2) के तहत केस दर्ज है। इसके अलावा विवाहित महिला के साथ क्रूरता करने से संबंधित धारा 85 और संयुक्त आपराधिक दायित्व की धारा 3(5) भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case : पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, 6 घंटे की पूछताछ के बाद CBI की कार्रवाई

समर्थ सिंह पहले से CBI हिरासत में

ट्विशा शर्मा केस की जांच सीबीआई ने इस सप्ताह मध्य प्रदेश पुलिस से अपने हाथ में ली है। पेशे से वकील समर्थ सिंह फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। सीबीआई ने केस अपने हाथ में लेने के बाद दोबारा एफआईआर दर्ज की है, जिसमें समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट में कहा कि गिरिबाला सिंह ने अग्रिम जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया और जांच में सहयोग भी नहीं किया। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts