Salman Khan-Nayanthara :सलमान-नयनतारा का ग्रैंड एक्शन एंटरटेनर शुरू, मुंबई में पहला शेड्यूल

सलमान खान और नयनतारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है। निर्देशक वामशी पैडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर को बड़े स्केल और मल्टी-लोकेशन पर तैयार कर रहे हैं।
Follow on Google News
सलमान-नयनतारा का ग्रैंड एक्शन एंटरटेनर शुरू, मुंबई में पहला शेड्यूल

सलमान खान और नयनतारा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ने आखिरकार मुंबई में शूटिंग शुरू कर दी है। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर के ऑन फ्लोर जाते ही इंडस्ट्री में इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। दो बड़े सितारों की यह पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी है, जो दर्शकों के लिए एक फ्रेश और दमदार सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं दिल राजू, जो इसे अपने बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के तहत बड़े पैमाने पर बना रहे हैं। यह प्रोजेक्ट शुरुआत से ही एक ग्रैंड विजन के साथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें एक्शन, इमोशन और स्केल का संतुलन देखने को मिलेगा।

प्रोजेक्ट को मल्टी-लोकेशन शूट के तौर पर प्लान कर रहे हैं मेकर्स

फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शुरू हुआ है, जहां बड़े सेट्स और हाई-एंड एक्शन सीक्वेंस शूट किए जा रहे हैं। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को मल्टी-लोकेशन शूट के तौर पर प्लान कर रहे हैं, जिसमें देश और विदेश के अलग-अलग लोकेशंस शामिल हो सकते हैं। शुरुआती शेड्यूल से ही फिल्म की भव्यता और विजुअल ट्रीटमेंट की झलक देखने को मिल रही है।

वामशी की फिल्मों की पहचान बड़े मजबूत नैरेटिव वाली रही है

यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार हो रही है, जिसमें दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशनल और ड्रामेटिक एलिमेंट्स का भी खास ध्यान रखा गया है। वामशी पैडिपल्ली की फिल्मों की पहचान बड़े कैनवास और मजबूत नैरेटिव रही है, और इस प्रोजेक्ट में भी उसी अप्रोच को और बड़े स्तर पर पेश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘कारा’ में दिखेगा इंटरनेशनल टच : निर्देशक विग्नेश राजा की बड़ी सोच, धनुष बनेंगे बागी लुटेरे

दिल राजू और वामशी की जोड़ी पहले भी सफल प्रोजेक्ट्स दे चुकी

इस फिल्म के जरिए सलमान खान और नयनतारा जैसे दो बड़े सितारे पहली बार साथ आ रहे हैं, जो इसे एक पैन-इंडिया अपील देता है। वहीं दिल राजू और वामशी की जोड़ी पहले भी सफल प्रोजेक्ट्स दे चुकी है, जिससे इस फिल्म से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। फिल्म को शिरिश और कुलदीप राठौर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि रफी काजी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। प्रेजेंट कर रहे हैं दिल राजू, और मेकर्स इसे एक ऐसे सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार कर रहे हैं जो स्टार पावर, कहानी और स्केल के दम पर दर्शकों को बड़े परदेपर एक यादगार एक्सपीरियंस दे सके।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts