‘कारा’ में दिखेगा इंटरनेशनल टच :निर्देशक विग्नेश राजा की बड़ी सोच, धनुष बनेंगे बागी लुटेरे

साउथ स्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘कारा’ पीरियड और एक्शन का दमदार मेल पेश करती नजर आएगी। निर्देशक विग्नेश राजा की यह फिल्म 90 के दशक और गल्फ वार 1991 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इंटेंस कहानी और इंटरनेशनल स्टाइल ट्रीटमेंट देखने को मिलेगा।
Follow on Google News
निर्देशक विग्नेश राजा की बड़ी सोच, धनुष बनेंगे बागी लुटेरे

साउथ सिनेमा में एक बार फिर पीरियड और एक्शन का दमदार संगम देखने को मिल रहा है, जहां पृथ्वी पंडियाराजन ने फिल्म ‘कारा’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि निर्देशक विग्नेश राजा का स्पष्ट विजन था...‘क्या हम रामनाड में हॉलीवुड स्टाइल फिल्म बना सकते हैं?’ इस सोच के साथ बनी यह फिल्म न सिर्फ स्केल बल्कि ट्रीटमेंट के लिहाज से भी इंटरनेशनल स्टैंडर्ड को टक्कर देने की कोशिश करती नजर आ रही है, जिसमें धनुष लीड रोल में हैं।

 फिल्म 90 के दशक के शुरुआती दौर में बेस्ड है

पृथ्वी पंडियाराजन लगातार पीरियड फिल्मों में खुद को साबित करते जा रहे हैं। 90 के दशक की पृष्ठभूमि वाली ब्लू स्टार और 60 के दशक के एंटी-हिंदी आंदोलन पर आधारित ‘पराशक्ति’ के बाद अब ‘कारा’ उन्हें फिर एक अलग समय-काल में ले जाती है। यह फिल्म 90 के दशक के शुरुआती दौर में तमिलनाडु के रामनाथपुरम (रामनाड) में सेट है, जहां सामाजिक और आर्थिक उथल-पुथल कहानी की रीढ़ बनती है।

शूट से पहले ही सीन का ट्रायल वर्जन तैयार कर लिया जाता है

 फिल्म के सेट पर निर्देशक विग्नेश का काम करने का तरीका भी चर्चा में है। सह-कलाकार सूरज वेंजारामोडू ने बताया कि वह टेक्निकल चीजों से ज्यादा एक्टर्स के साथ काम करने पर फोकस करते हैं। शूट से पहले ही सीन का ट्रायल वर्जन तैयार कर लिया जाता है, जिससे कलाकारों को अपने किरदार और संवादों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है। उनका यह अप्रोच एक्टर्स को सहज और नैचुरल परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: धनुष की ‘डी54’ को मिला टाइटल, ‘कारा’ नाम की इस फिल्म में घातक अंदाज में दिखेंगे एक्टर

निर्देशक लगातार सीन का मूड और इमोशन बनाए रखते हैं-सूरज वेंजारामोडू

पृथ्वी पांडियाराजन ने भी इस बात पर जोर दिया कि निर्देशक किसी सीन को खुद एक्ट करके नहीं दिखाते, बल्कि पिछले टेक्स का सहारा लेकर दिशा देते हैं। वहीं सूरज वेंजारामोडू ने कहा कि निर्देशक लगातार सीन का मूड और इमोशन बनाए रखते हैं, जिससे कलाकार अपने किरदार में आसानी से लौट पाते हैं। खासकर तब, जब एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग चल रही हो, यह तरीका बेहद कारगर साबित होता है।

गल्फ वार 1991 के दौर से जुड़ी है कहानी

 हाल ही में रिलीज हुए ‘कारा’ के ट्रेलर ने फिल्म की कहानी की झलक दी है, जो गल्फ वार 1991 के दौर से जुड़ी है। उस समय भारत में ईंधन संकट पैदा हुआ था, और इसी बैकड्रॉप में धनुष एक हताश लुटेरे के किरदार में नजर आते हैं, जो हालात से जूझते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता है। वहीं सूरज वेंजारामोडू एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में उसका पीछा करते दिखते हैं, जबकि पृथ्वी फिल्म में मुरुगेसन के रोल में उनके सहयोगी बने हैं।

ये भी पढ़ें: Peddi : पेड्डी की शूटिंग 6 दिन में पूरी होगी, जून में रिलीज पर फोकस

प्रोजेक्ट में मृणाल ठाकुर की एंट्री हो सकती है

इसी बीच खबर है कि इस प्रोजेक्ट में मृणाल ठाकुर की एंट्री हो सकती है, जो एक महिला प्रधान कहानी पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृणाल के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो पहली बार धनुष और मृणाल की जोड़ी परदे पर नजर आएगी, जिसको लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह बना हुआ है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts