साईं बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक :शिरडी संस्थान देगा 11 लाख रुपए, कोर्ट से मिली मंजूरी; परिवार ने मांगी थी मदद

फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में Sai Baba का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर सुधीर दलवी सेप्सिस इंफेक्शन से जूझ रहे हैं और परिवार इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हो गया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट को उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की अनुमति दी है। अब सुधीर दलवी का इलाज ट्रस्ट की मदद से जारी रह सकेगा।
Follow on Google News
शिरडी संस्थान देगा 11 लाख रुपए, कोर्ट से मिली मंजूरी; परिवार ने मांगी थी मदद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में Sai Baba का यादगार किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सुधीर दलवी इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई है और परिवार इलाज का खर्च उठाने में पूरी तरह असमर्थ हो चुका है। ऐसे में बड़ी राहत देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट को सुधीर दलवी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की अनुमति दे दी है।

    लीलावती अस्पताल में चल रहा इलाज

    1977 की मशहूर फिल्म ‘शिर्डी के साईं बाबा’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले 86 वर्षीय सुधीर दलवी को गंभीर संक्रमण सेप्सिस होने के बाद 8 अक्टूबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। परिवार ने बताया कि, उनकी स्थिति बेहद नाजुक है और अस्पताल में लंबे इलाज की जरूरत है।

    इलाज के लिए 15 लाख की जरूरत

    सुधीर दलवी की पत्नी के मुताबिक, अब तक 10 लाख रुपए इलाज पर खर्च हो चुके हैं। परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका है। आगे के इलाज के लिए कम से कम 15 लाख रुपए और चाहिए। रिद्धिमा कपूर साहनी सहित कई लोगों ने मदद की, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा है।

    हाई कोर्ट ने दी शिर्डी ट्रस्ट को मदद की अनुमति

    शिर्डी के श्री साईं बाबा संस्थान ने उनकी चिकित्सा सहायता के लिए कोर्ट से विशेष अनुमति मांगी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने निर्णय देते हुए कहा कि, सुधीर दलवी ने Shirdi Sai Baba का किरदार निभाकर लोगों की आस्था से गहरा संबंध बनाया। ट्रस्ट मानव कल्याण के लिए फंड दे सकता है। ट्रस्ट को 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की मंजूरी दी जाती है। कोर्ट ने ट्रस्ट से बीमारी के रिकॉर्ड, बिल और परिवार की आर्थिक स्थिति से जुड़े दस्तावेज भी मांगे थे। 

    एक साल तक चल सकता है इलाज

    सुधीर दलवी की पत्नी ने हलफनामे में कहा कि, वे लंबे समय से बिस्तर पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पूरी तरह सुधार होने में कम से कम एक वर्ष लग सकता है। उम्र और गंभीर संक्रमण के कारण इलाज और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    हाईकोर्ट के फैसले के बाद परिवार को राहत मिली है। वहीं सोशल मीडिया पर प्रशंसक लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और Shirdi Sai Baba फिल्म के दृश्यों को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    सुधीर दलवी की यादगार भूमिकाएं

    दर्शकों ने उन्हें सबसे ज्यादा Shirdi Sai Baba की भूमिका में पसंद किया, लेकिन उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में भी प्रमुख किरदार निभाए-

    • रामायण में महर्षि वशिष्ठ
    • भारत एक खोज में शाहजहां
    • मिर्जा गालिब
    • बुनियाद
    • चाणक्य
    • जुनून

    उनकी सादगी और गहराई भरी अदाकारी ने उन्हें भारतीय टीवी के सबसे सम्मानित कलाकारों में शामिल किया।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts