Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते घायल हुए थे राजेश यादव, पार्थिव देह आएगी गृह गांव

Follow on Google News
सागर का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते घायल हुए थे राजेश यादव, पार्थिव देह आएगी गृह गांव
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के वीर सपूत राजेश यादव जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए थे। जवान को इलाज के लिए दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी सांसे थम गई। शहीद जवान राजेश यादव के सागर जिले की बंडा तहसील में आने वाले क्वायला गांव के निवासी थे, उनके निधन की खबर से गांव में मातम छा गया। उनकी पार्थिव देह गृह गांव लाई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया और वीर सपूत के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पैतृक गांव पहुंचेगी पार्थिव देह

जानकारी अनुसार, सागर जिले के बंडा ब्लॉक के क्वायला गांव निवासी शहीद राजेश यादव साल 2014 में आर्मी में भर्ती हुए थे। वे 308 ए एस ई बटालियन में सेना के सैनिक थे जो कि कारगिल, लेह में पोस्टेड थे। शहीद की पार्थिव देह को आज विशेष विमान से दिल्ली से सागर लाया जा रहा है। यहीं उनके पैतृक गांव में परेड के साथ पूरे सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव के वीर सैनिक की शहादत की खबर के बाद पूरे इलाके में दुख और गम का माहौल है।

आपकी देशभक्ति पर हम सभी को गर्व है : सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' के जरिए वीर सपूत के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा, ''सागर जिले के क्वायला गांव के वीर सपूत राजेश यादव जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मां भारती की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर आप अमर हो गए। आपकी देशभक्ति पर हम सभी को गर्व है। ईश्वर से प्रार्थना कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें। ।। ॐ शांति ।। राज्य सरकार के मंत्रियों और विभिन्न राजनेताओं ने भी राजेश यादव की शहादत को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। उनकी अंत्येष्टि पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ गृह गांव क्वायला गांव में की जाएगी। पार्थिव देह आज ही गृह गांव लाई जाएगी। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts