Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shardiya Navratri 2025 :सागर प्रीमियम टावर फेस 1 में नवरात्रि की तीसरे दिन की भव्य धूम, रहवासियों ने की मां चन्द्रघण्टा की आराधना की

सागर प्रीमियम टावर फेस 1 में नवरात्रि की तीसरे दिन की भव्य धूम, रहवासियों ने की मां चन्द्रघण्टा की आराधना की
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के सागर प्रीमियम टावर फेस 1 में नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग आयोजन हुआ। रहवासियों ने मां चन्द्रघण्टा की विधिवत पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की। पूरे कैंपस में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंग एक साथ नजर आए।

    मां चन्द्रघण्टा की आराधना

    नवरात्रि के तीसरे दिन मां चन्द्रघण्टा की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। संध्या आरती के दौरान रहवासी परिवार एकत्र हुए और देवी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

    गरबा और डांडिया से सजी शाम

    संध्या आरती के बाद महिलाओं और बालिकाओं द्वारा भव्य गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया। उत्साह का आलम यह था कि, इसके लिए पिछले एक महीने से रोजाना अभ्यास चल रहा था। शाम 8 से रात 10 बजे तक रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं और बच्चे डीजे की धुनों पर झूमते नजर आए। पूरा कैंपस रंगों और मस्ती से सराबोर हो उठा।

    लगातार बढ़ती धूमधाम

    पिछले तीन वर्षों से सागर प्रीमियम टावर फेस 1 में नवरात्रि के नौ दिन विशेष उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। हर शाम नए-नए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सभी रहवासी सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

    आने वाले दिन होंगे खास

    आने वाले छह दिनों तक रोज शाम को अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रहवासी समुदाय का कहना है कि, नवरात्रि और गणेश चतुर्थी कैंपस के दो सबसे बड़े त्योहार हैं, जिन्हें हर साल परिवार की तरह मिल-जुलकर मनाया जाता है।

    रहवासी मुकुंद श्रीवास्तव ने कहा कि, यह परंपरा यूं ही हर साल चलती रहे और सागर प्रीमियम टावर फेस 1 में रौनक बनी रहे।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts