Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली: कृष्णा नगर के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, पेट्रोल लेकर आई थी; मौके से मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची। छात्रा के पास से सुसाइड नोट मिलने की खबर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली: कृष्णा नगर के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, पेट्रोल लेकर आई थी; मौके से मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल परिसर में आग लगने की घटना के बाद छात्रा की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्कूल परिसर में हुई घटना

बताया जा रहा है कि छात्रा अपने साथ एक बोतल में कोई ज्वलनशील पदार्थ लेकर स्कूल आई थी। इसके बाद स्कूल परिसर में आग लगने की घटना हुई। हालांकि, घटना से जुड़े पूरे घटनाक्रम और इसके कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Breaking News

तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा के पास से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, नोट में क्या लिखा है और उसमें किन बातों का जिक्र किया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस और क्राइम सीन टीम ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम, क्राइम सीन टीम और फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts