सागर में ढाना हवाई पट्टी पर हादसा :रनवे पर विमान फिसला, जमीन से टकराया; पायलट घायल

सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर चार्म्स एविएशन का ट्रेनी विमान रनवे पर उतरते समय नियंत्रण खोकर हादसे का शिकार हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे। पायलट घायल हुए हैं और विमान क्षतिग्रस्त हुआ। प्रशासन और चार्म्स एविएशन अकादमी हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रनवे पर विमान फिसला, जमीन से टकराया; पायलट घायल
Sagar Plane Crash
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी पर बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे एक छोटा ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान चार्म्स एविएशन का बताया जा रहा है। विमान रनवे पर उतर रहा था तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा।

    हादसा उस वक्त हुआ जब जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी हवाई पट्टी पर मौजूद थे। वे सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हुए पुलिस जवानों को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने पहुंचे थे। एयर एंबुलेंस के उड़ान भरने के कुछ देर बाद यह हादसा हुआ।

    ये भी पढ़ें: गुजरात में निर्भया जैसा सलूक, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म; प्राइवेट पार्ट में डाली रोड

    पायलट का नियंत्रण छूटा, विमान क्षतिग्रस्त

    एयर एंबुलेंस के रवाना होने के बाद हवाई पट्टी के अंदर ही ट्रेनी विमान प्रशिक्षण पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया। इसके चलते विमान फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पायलट घायल हुआ है और विमान को नुकसान पहुंचा है।

    दो पायलट थे सवार, जांच जारी

    विमान में दो पायलट सवार थे। चार्म्स एविएशन अकादमी और प्रशासन के अधिकारी मिलकर इस हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: BDDS के 4 जवान शहीद, 1 की हालत गंभीर, CM ने जताया शोक

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts