NH-44 पर खौफनाक हादसा :BDDS के 4 जवान शहीद, 1 की हालत गंभीर, CM ने जताया शोक

MP के सागर जिले में NH-44 पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। मुरैना से ड्यूटी पूरी कर लौट रही BDDS की टीम का वाहन तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है
Follow on Google News
BDDS के 4 जवान शहीद, 1 की हालत गंभीर, CM ने जताया शोक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार तड़के ऐसा मंजर दिखा जिसने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया। नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास झींझनी घाटी में तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। यह टीम बालाघाट से ड्यूटी पूरी कर मुरैना लौट रही थी। सुबह तकरीबन 4 बजे हुए इस हादसे में 4 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक जवान जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

    ये भी पढ़ें: MP में बढ़ी कड़ाके की ठंड, प्रदेश में दो दिन शीतलहर का अलर्ट

    टक्कर इतनी भयंकर थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और जवान अंदर ही फंस गए। शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को JCB मशीन की मदद लेनी पड़ी। हादसे के समय वाहन में मौजूद डॉग स्क्वॉड का डॉग सुरक्षित निकला है।

    मृतकों की पहचान, घायल भोपाल रेफर

    अधिकारियों के अनुसार 4 जवानों की मौत हुई-

    • कांस्टेबल प्रद्युम्न दीक्षित (मुरैना)
    • कांस्टेबल अमन कौरव (मुरैना)
    • ड्राइवर परमलाल तोमर (मुरैना)
    • डॉग मास्टर विनोद शर्मा (भिंड)

    गंभीर घायल कांस्टेबल राजीव चौहान को पहले सागर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल शिफ्ट किया गया। उनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

     CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

    घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों की सड़क दुर्घटना में मौत हृदय विदारक है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के लिए संवेदना जताई।

    Uploaded media

    ये भी पढ़ें: आधी- अधूरी सी होगी शुरुआत, स्टेशन तैयार नहीं, पार्किंग की समस्या भी बनी मुसीबत

    कैसे हुआ हादसा?

     प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कंटेनर तेज रफ्तार में था और डॉइवर ने नियंत्रण खो दिया। तभी पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। जवानों के पार्थिव शरीरों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts