Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sagar News : यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

Follow on Google News
Sagar News : यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 21 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार को एक यात्री बस के पलटने से करीब 21 यात्री घालय हो गए। 7 की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को सागर जिला अस्पताल भेजा गया है। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जरूआखेड़ा-बांदरी रोड पर पलटी बस

जानकारी के अनुसार, नरयावली थाना क्षेत्र के जरूआखेड़ा-बांदरी रोड पर एक यात्री बस सुबह करीब 8 बजे पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 7 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामूली घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरूवाखेड़ा में इलाज किया गया।

रेलिंग से बस खाई में गिरने से बची

बताया गया कि यात्री बस जरुआखेड़ा से बांदरी की ओर रवाना हुई थी। सत्ती घटिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। रेलिंग होने की वजह से बस खाई में गिरने से बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस की ड्राइवर सहित 21 यात्रियों को चोट आई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- Indore News : ऑनलाइन ठगी मामले में दो और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, महिला से की थी 1.60 करोड़ की ठगी, 4 आरोपियों को पहले किया था अरेस्ट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts