सबलगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:35 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑटो से करने जा रहे थे सप्लाई

मुरैना के सबलगढ़ में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी पंकज मुदगल ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। जैसे ही एक ऑटो में अवैध गांजा लेकर आरोपी आते दिखे, पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
35 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑटो से करने जा रहे थे सप्लाई
35 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

सबलगढ़। पुलिस को देखते ही ऑटो में बैठे कुछ यात्री और आरोपी मौके से भाग गए। एक आरोपी को गिरफ्तार कर 35 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

घटना करीब दो बजे पासौन गांव की नहर वाली पुलिया के पास की है। थाना प्रभारी सबलगढ़ पंकज मुदगल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इटवा निवासी रामविलास पुत्र भगवान लाल रावत अपने साथियों सहित कैलारस की साइड से एक टेंपो में गांजा लेकर आ रहा था। जैसे ही पुलिस की घेराबंदी दिखाई दी, टेंपो में बैठे तीन अन्य सवारियां या आरोपी उतरकर मौके से भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया।

सोहागपुर: 24 घंटे का सांकेतिक अनशन समाप्त, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

आठ बैगों से मिला 35 किलो से अधिक गांजा

मौके से आठ बैग और थैलों में कपड़ों के अंदर छुपाकर रखे गए करीब एक किलो या उससे अधिक वजन के पैकेट बरामद किए गए। इस प्रकार के सादा पन्नी के टेप से बंद किए गए कुल 18 पैकेट पुलिस ने जब्त किए हैं। बरामद गांजे का कुल वजन 35 किलो से अधिक बताया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Breaking News

1 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

वन विभाग में पदोन्नति पर विवाद: आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप, SC-ST कर्मचारियों ने उठाए सवाल

चार दिन पहले खरीदा गया था बिना नंबर का ऑटो

पुलिस ने अनुसार जिस ऑटो में गांजे के बैग लाए जा रहे थे, वह करीब चार दिन पहले ही ग्वालियर से खरीदा गया था और उस पर कोई नंबर नहीं था। ऑटो चालक ने बताया कि वह कैलारस से सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी चार लोग आठ बैग लेकर सबलगढ़ चलने की बात कहकर उसमें बैठ गए। आगे कुछ महिलाएं भी ऑटो में बैठ गईं। चालक के अनुसार उसे बैग में क्या रखा है इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिया के पास पुलिस की कार्रवाई के दौरान सभी सवारियां उतरकर भाग गईं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज मुदगल के नेतृत्व में एससी गर्ग, अनूप राठौर, अनिल जाट सहित सात से अधिक पुलिस जवान मौजूद रहे।

Edited By: Rohit Sharma

Jitendra Upadhyay
By Jitendra Upadhyay

सबलगढ़ पीपुल्स समाचार एवं पीपुल्स अपडेट संवाददाता,14 वर्षी से पीपुल्स समाचार के लिए कार्यरत लेखन कार्...Read More

Latest Posts