VIDEO : रूस में सेना का कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोग थे सवार, इंजन में आग लगने के कारण हुआ हादसा

मास्को। रूसी सेना का कार्गो प्लेन मंगलवार को पश्चिमी रूस के एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। देश के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस दौरान विमान में 15 लोग सवार थे।
मंत्रालय के मुताबिक, आईएल-76 विमान इवानोवो क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के आठ सदस्य और सात यात्री सवार थे। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उड़ान भरने के दौरान इंजन में आग लगने को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1767550117567959184?s=20











