PlayBreaking News

चार साल पुराने हत्याकांड में फैसला :रोहित थापा हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

रांझी के चर्चित रोहित थापा हत्याकांड में चार साल बाद बड़ा फैसला आया है। जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी संजय थापा को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा और ₹3,000 का जुर्माना लगाया। 2021 में हुई इस वारदात में कोर्ट ने ट्रायल पूरा होने के बाद फैसला सुनाया।
Follow on Google News
रोहित थापा हत्याकांड के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
AI GENERATED IMAGE

जबलपुर। रांझी क्षेत्र में वर्ष 2021 में हुए चर्चित रोहित थापा हत्याकांड में जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी संजय थापा को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 3 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश सिंह की अदालत में हुई।

कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

ट्रायल पूरा होने के बाद अदालत ने आरोपी संजय थापा को हत्या का दोषी माना। इसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही 3 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

2021 में हुई थी वारदात

अभियोजन के अनुसार, घटना 7 नवंबर 2021 की रात करीब 11 बजे की है। मृतक रोहित थापा के भाई सुमित थापा को मनीष बेन नाम के युवक ने फोन कर बताया कि रोहित रांझी में मामा किराना के पीछे वाली गली में खून से लथपथ पड़ा है।

Breaking News

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

सूचना मिलते ही सुमित मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि रोहित के पैर से तेजी से खून बह रहा था। रोहित ने अपने भाई को पूरी घटना बताई, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: सिवनी में पटवारी ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा: किसानों से टैक्स के नाम पर ठगी करने वाले पटवारी पर EOW ने दर्ज की FIR

जांच के बाद दाखिल हुई चार्जशीट

पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी संजय थापा के खिलाफ मामला दर्ज किया और कोर्ट में चार्जशीट पेश की। सुनवाई के दौरान शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक स्मिता ठाकुर ने पैरवी की। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts