रोहित शर्मा के नाम IPL का शर्मनाक रिकॉर्ड :राजस्थान के खिलाफ ‘0’ पर आउट, देखें टॉप- 5 लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित का यह विकेट सिर्फ टीम के लिए झटका नहीं था, बल्कि उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। इस ‘डक’ के साथ रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
रोहित ने मैक्सवेल की बराबरी की
राजस्थान के खिलाफ ‘0’ पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा अब आईपीएल में 19वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। इसके साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैक्सवेल भी आईपीएल में 19 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। हालांकि, रोहित के नाम यह रिकॉर्ड जरूर जुड़ा है, लेकिन उनके करियर की उपलब्धियां इस आंकड़े से कहीं ज्यादा बड़ी रही हैं।
यह भी पढ़ें: 5 बार की चैंपियन चेन्नई IPL से बाहर : ओपनिंग जोड़ी रही पूरी तरह फेल, पूर्व क्रिकेटर ने गिनाई हार की बड़ी वजह
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ होने वाले टॉप- 5 खिलाड़ी
19 बार – ग्लेन मैक्सवेल
19 बार – रोहित शर्मा
18 बार – दिनेश कार्ति
18 बार –सुनील नरेन
16 बार – पीयूष चावला
इस सीजन फ्लॉप साबित हुए रोहित शर्मा
रिकॉर्ड के बावजूद आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। उन्होंने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए 9 मैचों में 283 रन बनाए हैं। रोहित ने 35.37 की औसत और 157.22 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा।
इस सीजन में उन्होंने 21 चौके और 21 छक्के भी लगाए हैं।
अगर पूरे आईपीएल करियर की बात करें तो रोहित शर्मा लीग के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 281 मैचों में 7329 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज हैं। रोहित का हाई स्कोर 109 रन* है। इसके अलावा उनके बल्ले से 661 चौके और 323 छक्के निकल चुके हैं।
कप्तानी में भी रोहित का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल ट्रॉफियां दिलाईं। फिलहाल टीम की कमान हार्दिक पंड्या संभाल रहे हैं।











