PlayBreaking News

5 बार की चैंपियन चेन्नई IPL से बाहर :ओपनिंग जोड़ी रही पूरी तरह फेल, पूर्व क्रिकेटर ने गिनाई हार की बड़ी वजह

आकाश चोपड़ा ने टीम की ऑक्शन स्ट्रेटेजी को भी कमजोर बताया। उनका कहना था कि चेन्नई ने कुछ खिलाड़ियों को खरीदा जरूर, लेकिन उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाई।
Follow on Google News
ओपनिंग जोड़ी रही पूरी तरह फेल, पूर्व क्रिकेटर ने गिनाई हार की बड़ी वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीसरे सीजन में प्लेऑफ से बाहर हुई। गुरुवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइट्ंस ने इस सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए चेन्नई को 89 रन से मात दी। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जहां टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ही ढेर हो गई।

गुजरात के आगे बिखरी चेन्नई

230 रन चेज करने उतरी चेन्नई की ओपनिंग बेहद निराशाजनक रही। मुकाबले की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए। वहीं इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी संभाली जिसमें उन्होंने तेजी से 16 रन बनाएं हालांकि मोहम्मद सिराज ने उन्हें पवैलियन भेज दिया। दाएं हाथ के तेज मोहम्मद सिराज ने पूरे मुकाबले में धारदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 विकेट झटके।

हालांकि मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन और शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन की पारी खेलकर कुछ देर मुकाबले में टीम की वापसी कराने की कोशिश की लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अंशुल कंबोज ने 8 गेंदों में 19 रन की पारी खेली। हालांकि दूसरे बल्लेबाज बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर सके। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडो और राशिद खान ने भी 3-3 विकट चटकाएं।

यह भी पढ़ें: Kabuni AI: क्रिकेट ट्रेनिंग को नई पहचान देगा काबुनी, एबी डिविलियर्स बने सुपर कोच

गुजरात के 3 बल्लेबाजों की फिफ्टी

गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने भी आतिशी पारी खेली उनके बल्ले से 37 गेंदों में 64 रन बनाएं, दोनों ही बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत पहले विकेट के लिए दोनों ने 125 रन की पॉर्टनरशिप की। 

चेन्नई का खराब प्रदर्शन, क्या है वजह?

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि टीम की सबसे बड़ी परेशानी खिलाड़ियों की लगातार चोटें रहीं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ी बाहर हो गए, जबकि सीजन के दौरान भी चोटों ने टीम का पीछा नहीं छोड़ा। डेवल्ड ब्रेविस शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं थे, वहीं स्पेंसर जॉनसन भी लंबे समय तक टीम से बाहर रहे। इसके अलावा खलील अहमद आयुष म्हात्रे और जैमी ओवरटन जैसे खिलाड़ियों की चोटों ने टीम का कॉम्बिनेशन पूरी तरह बिगाड़ दिया।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर बने ब्रिटिश नागरिक : क्या IPL में मिलेगी एंट्री? जानें क्या कहते हैं नियम...

उन्होंने कप्तान ऋतुरात गायकवाड़ के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। आकाश के मुताबिक टीम को उम्मीद थी कि ऋतुराज ओपनिंग में मजबूत शुरुआत देंगे, लेकिन उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। उन्होंने कहा कि सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि उनकी बल्लेबाजी की अप्रोच भी कई बार सवालों के घेरे में रही।

ऑक्शन स्ट्रेटजी भी पड़ी फीकी- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने टीम की ऑक्शन स्ट्रेटेजी को भी कमजोर बताया। उनका कहना था कि चेन्नई ने कुछ खिलाड़ियों को खरीदा जरूर, लेकिन उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पाई। टीम के पास विदेशी बल्लेबाजों के विकल्प सीमित थे, जिसके कारण कई खिलाड़ियों को मौका ही नहीं मिला। मैट हेनरी को खिलाया गया, लेकिन कुछ मैचों बाद टीम का भरोसा उन पर कम हो गया। वहीं दूसरे खिलाड़ियों को पूरे सीजन बेंच पर बैठना पड़ा

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts