Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AIIMS में रोबोट करेगा जटिल ऑपरेशन !जल्द आएगा अत्याधुनिक द विंची रोबोटिक सिस्टम, करोड़ों की लागत से लगाया जाएगा

रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी छोटे चीरे से संभव होगी, जिससे मरीज को कम दर्द होगा, खून कम बहेगा और रिकवरी जल्दी होगी।
जल्द आएगा अत्याधुनिक द विंची रोबोटिक सिस्टम, करोड़ों की लागत से लगाया जाएगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पीपुल्स संवाददाता, भोपाल। एम्स भोपाल अब अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से लैस होने जा रहा है। यहां जल्द ही दा विंची रोबोटिक आर्म सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसकी लागत 30 करोड़ होगी जिसके जरिए रोबोटिक आर्म से किडनी, पेट, हार्ट सहित अन्य अंगों की जटिल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की जा सकेगी।

    इस प्रणाली के माध्यम से डॉक्टर किसी अन्य शहर के अलावा विदेश में बैठकर भी सर्जरी कर सकेंगे। यह पहल एम्स भोपाल को मध्य भारत का पहला सरकारी अस्पताल बना देगी, जहां द विंची रोबोटिक आर्म सिस्टम की मदद से जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे। मंगलवार को एम्स भोपाल में इस रोबोटिक आर्म का प्रदर्शन किया गया।

    कम समय में होंगे कई गंभीर ऑपरेशन

    AIIMS के पीआरओ डॉ. केतन मेहरा ने बताया कि इस प्रणाली में दो कंसोल और एक रोबोटिक सिस्टम होगा, जिसमें चार आर्म शामिल होंगे। इन आर्म का संचालन डॉक्टर कंसोल से करेंगे। इसके साथ ही एक मोबाइल रोबोटिक आर्म भी होगा, जिससे दूरस्थ सर्जरी करना संभव होगा। इस तकनीक की मदद से प्रोस्टेट कैंसर, किडनी कैंसर और पेशाब की थैली के कैंसर जैसे जटिल आॅपरेशनों को अधिक सटीकता और कम समय में किया जा सकेगा। रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी छोटे चीरे से संभव होगी, जिससे मरीज को कम दर्द होगा, खून कम बहेगा और रिकवरी जल्दी होगी।

    सामान्य आंखों से 10 गुना ज्यादा संवेदनशील कैमरा

    एम्स के कार्डियक थोरेसिक सर्जन डॉ. विक्रम वट्टी ने बताया कि रोबोटिक आर्म में लगा कैमरा सामान्य आंखों की तुलना में 10 गुना अधिक संवेदनशील है, जिससे डॉक्टर शरीर के बेहद बारीक हिस्सों को स्पष्ट रूप से देख पाएंगे। रोबोटिक आर्म का डेमोंस्ट्रेशन दे रहे इंस्ट्रक्टर ने बताया कि इस आर्म से अमेरिका में बैठे डॉक्टर ने फ्रांस में भर्ती मरीज का ऑपरेशन किया था। यही नहीं भोपाल की एक डॉक्टर ने दिल्ली में बैठकर भोपाल में भर्ती मरीज का ऑपरेशन कर चुकी हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts