Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : शहर के बीचों-बीच पॉश कॉलोनी में डाका, ऑटो पार्ट्स व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 15 तोला सोना और जेवरात लूटे, देखें VIDEO

Follow on Google News
जबलपुर : शहर के बीचों-बीच पॉश कॉलोनी में डाका, ऑटो पार्ट्स व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर 15 तोला सोना और जेवरात लूटे, देखें VIDEO
जबलपुर। संस्कारधानी के सबसे पॉश इलाके में एक डकैती की घटना सामने आई है। शहर के ओमती थाना क्षेत्र के नेपियर टाउन स्थित मुस्कान हाइट्स के एक मकान में डकैती की वारदात हुई। करीब आधा दर्जन से ज्यादा डकैतों ने ऑटो पार्ट्स व्यापारी दलजीत सिंह टुटेजा के घर पर देर रात डकैती डाली। बदमाशों ने हथियार की नोक पर परिवार को घर में बंधक बनाया। 15 तोला सोना और जेवरात लूटकर फरार हो गए। इस बीच बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घटना देर रात 3 बजे की है। पुलिस ने डकैती की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड से किया हमला

जानकारी के अनुसार, तड़के सुबह करीब 3 बजे मुस्कान हाइट्स में ऑटो पार्ट्स के कारोबारी दलजीत सिंह टुटेजा के घर में देर रात हथियार बंद डकैट घुस गए। बदमाशों के पास हथियार थे। घर की खिड़की तोड़कर डकैत घुसे थे। इस दौरान बुजुर्ग दम्पत्ति के साथ डकैतों ने मारपीट की। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई। घर में रखे करीब 15 तोला सोने और चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए। ओमती थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। https://twitter.com/psamachar1/status/1685546251654234112

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

इधर, डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस अब डकैतों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts