Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैहर में सड़क हादसा : NH 39 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन लोगों की मौत

Follow on Google News
मैहर में सड़क हादसा : NH 39 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन लोगों की मौत
सतना। मैहर के नादन देहात थाना इलाके के बरहिया के पास नेशनल हाईवे-39 पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार का अगला हिस्सा ट्रक में जा घुसा

जानकारी के मुताबिक, नादन देहात थाना क्षेत्र में बरहिया के पास सड़क किनारे ट्रक (UP 63 AT 4316) खड़ा हुआ था। इस बीच कार (MP 20 CJ 9930) में सवार तीन लोग रीवा से मैहर की तरफ लौट रहे थे। बरहिया के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मृतक जबलपुर के रहने वाले

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुचीं और कार में फंसे लोगों को निकालकर सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक जबलपुर के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार जबलपुर के कपिल चौरसिया के नाम रजिस्टर्ड है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- उज्जैन : उन्हेल रोड पर कार ने 2 बाइक को मारी टक्कर, 4 की मौत; बाइक सवार दोनों दंपति की मौत, एक बाइक जलकर खाक मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts