PlayBreaking News

RJD को बड़ा झटका!बांकीपुर उपचुनाव से पहले पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा

इस्तीफे के बाद जारी बयान में मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने कई बार नेतृत्व को बताया कि उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दीमक की तरह पार्टी को अंदर से कमजोर कर रहे हैं।
Follow on Google News
बांकीपुर उपचुनाव से पहले पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा

बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता और लंबे समय से राजद का चेहरा रहे Mrityunjay Tiwari ने पार्टी छोड़ दी है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी प्रवक्ता समेत सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह के दान पर नया मोड़: सोनीपत के कारोबारी ने की ब्याज समेत ₹1.31 लाख लौटाने की पेशकश

राजद के सभी पदों से हटे मृत्युंजय तिवारी

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना त्यागपत्र सौंपा।

अभय कुशवाहा को लेकर भी तेज हुई अटकलें

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बीच औरंगाबाद से राजद सांसद अभय कुशवाहा को लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो अभय कुशवाहा और न ही भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। इन घटनाक्रमों के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और उपचुनाव से पहले राजद की रणनीति पर भी सवाल उठने लगे हैं।

'दीमक की तरह पार्टी को खोखला कर रहे कुछ लोग' : मृत्युंजय तिवारी

इस्तीफे के बाद जारी बयान में मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उन्होंने कई बार नेतृत्व को बताया कि उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग दीमक की तरह पार्टी को अंदर से कमजोर कर रहे हैं। ऐसे माहौल में काम करना अब संभव नहीं था।

Breaking News

उपचुनाव से पहले बढ़ी RJD की मुश्किलें

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय से राजद का प्रमुख चेहरा रहे हैं। भागलपुर से आने वाले तिवारी को पार्टी में ब्राह्मण समाज का प्रभावशाली नेता माना जाता है। उनके इस्तीफे को बांकीपुर उपचुनाव से पहले आरजेडी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts