PlayBreaking News

दिग्विजय सिंह के दान पर नया मोड़:सोनीपत के कारोबारी ने की ब्याज समेत ₹1.31 लाख लौटाने की पेशकश

राम मंदिर दान विवाद में नया मोड़, सोनीपत के कारोबारी बसंत जैन ने दिग्विजय सिंह को ₹1.11 लाख की दान राशि ब्याज सहित ₹1.31 लाख लौटाने की पेशकश की और बैंक खाते का विवरण मांगा।
Follow on Google News
सोनीपत के कारोबारी ने की ब्याज समेत ₹1.31 लाख लौटाने की पेशकश
सोनीपत के कारोबारी बसंत जैन का दिग्विजय सिंह को दान लौटाने की पेशकश

राम मंदिर को दिए गए दान की वापसी की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान के बाद अब नया घटनाक्रम सामने आया है। हरियाणा के सोनीपत निवासी कारोबारी बसंत जैन ने खुला पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह को उनकी दान राशि ब्याज सहित लौटाने की पेशकश की है। उन्होंने इसे आस्था का विषय बताते हुए धार्मिक मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की अपील की है।

दान वापसी की मांग पर लिखा खुला पत्र

बसंत जैन ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने दिग्विजय सिंह का वह बयान देखा, जिसमें उन्होंने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का हवाला देते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिए गए ₹1.11 लाख के दान की राशि वापस मांगी थी। उन्होंने लिखा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, संतों के लंबे संघर्ष और रामभक्तों के बलिदान का परिणाम है। ऐसे विषयों को राजनीतिक विवाद का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली क्रांति गौड़ का भोपाल में सम्मान, मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई

दान श्रद्धा से दिया जाता है, वापस लेने के लिए नहीं

पत्र में बसंत जैन ने कहा कि हिंदू परंपरा में दान श्रद्धा, भक्ति और निस्वार्थ भाव से दिया जाता है। इसे शर्तों के साथ वापस लेने की परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी की इस परियोजना में अब आस्था नहीं रही है तो बेबुनियाद आरोप लगाकर हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं को विवादित नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिस दान राशि की वापसी की बात की जा रही है उससे जुड़े लाभ संबंधित सरकारी विभागों से पहले ही मिल चुके हैं।

ब्याज सहित ₹1.31 लाख लौटाने का प्रस्ताव

बसंत जैन ने स्वयं को एक साधारण सनातनी हिंदू बताते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दिग्विजय सिंह की पूरी दान राशि ब्याज सहित लौटाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुल ₹1.31 लाख देने की घोषणा करते हुए दिग्विजय सिंह से उनका बैंक खाता विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें: Narottam Mishra : 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में दतिया में बोले डॉ. नरोत्तम मिश्रा

डिमांड ड्राफ्ट भी कराया तैयार

पत्र के अनुसार बसंत जैन ने ₹1.31 लाख का डिमांड ड्राफ्ट भी तैयार करा लिया है। उन्होंने बताया कि डिमांड ड्राफ्ट संख्या 139205, दिनांक 10 जुलाई 2026, कोटक महिंद्रा बैंक से जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह इस राशि को स्वीकार करने के इच्छुक हैं, तो लिखित सहमति मिलने के बाद डिमांड ड्राफ्ट उन्हें विधिवत सौंप दिया जाएगा। यह मामला अब राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़कर सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर दिग्विजय सिंह की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts