Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

RGPV को मिला नया कुलपति:प्रो. आलोक शर्मा की नियुक्ति, बाल अधिकार आयोग में भी दो नए सदस्य बने

आरजीपीवी को प्रो. आलोक शर्मा के रूप में नया कुलपति मिला है वहीं बाल अधिकार आयोग में भी दो नए सदस्यों की नियुक्ति हुई है।
Follow on Google News
प्रो. आलोक शर्मा की नियुक्ति, बाल अधिकार आयोग में भी दो नए सदस्य बने

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आलोक शर्मा को आरजीपीवी का नया कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. आलोक शर्मा फिलहाल भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के निदेशक हैं। उनकी नियुक्ति चार साल की अवधि के लिए की गई है।

आरजीपीवी पिछले वर्षों में विवादों में रहा

आरजीपीवी बीते कुछ वर्षों में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लगातार चर्चा में रहा है। पूर्व कुलपति सुनील कुमार के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में 19 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का मामला सामने आया था। मामले के सामने आने के बाद राज्य शासन ने सुनील कुमार से इस्तीफा ले लिया था। बाद में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई भी की गई। इस मामले में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई थी और कई अधिकारियों के खिलाफ जांच अब भी जारी है।

ये भी पढ़ें: MPPSC Exam Dates : मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 पर संशय बरकरार

बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दो सदस्य नियुक्त

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दो नए सदस्यों की नियुक्ति भी की है। सोनम निनामा और अधिवक्ता अर्चना गुप्ता को आयोग का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले निवेदिता शर्मा   को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: सरकारी खर्चे पर धार्मिक यात्रा! जांच के नाम पर रिश्तेदारों के घर रुके पुलिसकर्मी, हाईकोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी

अब पूरी समिति करेगी काम

नई नियुक्तियों के बाद आयोग में अब एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की पूर्ण समिति कार्यरत हो गई है। सरकार का मानना है कि इससे बाल अधिकार संरक्षण, बाल सुरक्षा और बच्चों के कल्याण से जुड़े मामलों में काम और अधिक प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

icon

Latest Posts