MP News:भोपाल में धरने में जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, सिर में लगी चोट

राजधानी भोपाल में बुधवार को एक सड़क हादसे में कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल हो गए। 74 बंगला इलाके में धरना स्थल की ओर जाते समय उनका ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विधायक के सिर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
भोपाल में धरने में जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो पलटा, सिर में लगी चोट

भोपाल। मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में नेता अस्पताल पहुंचे।

धरना स्थल जाते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक विपिन जैन बुधवार को पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से धरना स्थल की ओर जा रहे थे। जब उनका वाहन भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र के एक मोड़ पर पहुंचा, तभी संतुलन बिगड़ने से ऑटो पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना में विधायक को सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नदी पार कर नुगुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, सुदूर वनांचल में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

हादसे का वीडियो आया सामने 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पलटे हुए ऑटो के पास विधायक विपिन जैन दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ऑटो से बाहर निकलते हैं और सिर पर रूमाल रखकर बहते खून को रोकने का प्रयास करते हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की। कुछ ही देर में मौके पर मौजूद सहयोगियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

जयवर्धन सिंह ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के समय पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी उसी मार्ग से गुजर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल मदद की और विधायक विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया और जरूरी जांचें कराईं। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, हालांकि सिर में चोट होने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: पंचायत सचिवों के तबादलों पर नई गाइडलाइन: गृहग्राम में पोस्टिंग पर रोक, 10 साल से जमे कर्मचारियों का होगा ट्रांसफर

अस्पताल पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

हादसे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता बढ़ गई। अस्पताल में विधायक का हालचाल जानने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और विधायक पहुंचे। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts