रीवा में 2 महिलाओं पर मुरुम डालकर जिंदा गाड़ने की कोशिश, जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने की मारपीट

रीवा। जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश की। दो पक्षों में लंबे समय से चल रहे विवाद में दबंगों ने मारपीट की और 2 महिलाओं के ऊपर एक हाईवा मुरुम डालकर डाल दी। जिसमें एक महिला कमर तक तो दूसरी महिला गले तक मुरुम में दब गई। समय रहते आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और फावड़े की मदद से मुरुम को हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। बाहर निकाले जाने के बाद दोनों की हालत खराब हो गई थी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
https://x.com/psamachar1/status/1814933013832032298
एक महिला हुई बेहोश
दरअसल, ये घटना मनगवां थाना क्षेत्र के गगेव चौकी अंतर्गत हिनौता जोरौट गांव की है। ये विवाद शनिवार को हुआ, तब घर के ही किसी सदस्य ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो शनिवार देर रात सामने आया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर दोनों महिलाओं को बाहर निकालने में थोड़ी सी भी देर होती तो जान जा सकती थी। जमीन के अंदर से बाहर निकलने के बाद दोनों बदहवास हो गई थी। घटना के बाद एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। दोनों को पहले डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
https://x.com/psamachar1/status/1814933013832032298












