Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रील बनाने के चक्कर में 11 साल के मासूम की मौत, फांसी लगाने की एक्टिंग कर रहा था बच्चा, तभी पैर फिसला और...

रील बनाने के चक्कर में 11 साल के मासूम की मौत, फांसी लगाने की एक्टिंग कर रहा था बच्चा, तभी पैर फिसला और...
मुरैना। जिले के अंबाह कस्बे में एक बालक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर रील बनाने के लिए एक्टिंग कर रहा था और उसके अन्य साथी उसकी मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान उसका अचानक पैर फिसलने से वह फांसी के फंदे पर झूल गया और उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बच्चे ने खेल-खेल में लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार, कक्षा 7वीं का छात्र करन परमार (11) शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खाली पड़े प्लाट में एक पेड़ पर फांसी लगाने के सीन की एक्टिंग कर रहा था और उसके अन्य दोस्त उसकी मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान पेड़ के नीचे बाउंड्री पर पैर फिसलने से रस्सी खिच गई और बालक तड़पने लगा। दोस्त उसके तड़पने को एक्टिंग समझ रहे थे, तभी साथियों ने उसे पास जाकर देखा तो करन के शरीर में कोई हलचल दिखाई नहीं दी। तभी सभी दोस्त वहां से मोबाइल छोड़कर भाग खड़े हुए। https://x.com/psamachar1/status/1814943676939854001

परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही करन के पिता रवि परमार मौके पर पहुंचे और बच्चे को फंदे से उतारकर अंबाह के अस्पताल ले ग।, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और बालक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिससे मृतक के साथी रील बना रहे थे। वहीं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। ये भी पढ़ें- वाटरफॉल की खूबसूरती दिखाने के लिए बना रही थी रील, 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर, मौत
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts