Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा के मऊगंज में ट्रक की टक्कर से तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 2 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

Follow on Google News
रीवा के मऊगंज में ट्रक की टक्कर से तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 2 की मौत; 20 से ज्यादा घायल
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक ने तीर्थयात्रियों की बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बस सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया है।

ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, बस शहडोल जिले के ब्यौहारी से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रही थी। चालक द्वारा शाहपुर थाना क्षेत्र के खटखरी चौकी के पास बस को खड़ा कर टायर बदला जा रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दो महिलाएं ज्योतिबाई और लीलावती निवासी ब्यौहारी जिला शहडोल की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts