Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जमीन विवाद से परेशान अधेड़ ने उठाया कदम :सुसाइड नोट में तीन लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी के आरोप

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से परेशान एक अधेड़ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में तीन लोगों पर जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी, पैसे नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुसाइड नोट में तीन लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी के आरोप
जमीन विवाद से परेशान एक अधेड़ व्यक्ति ने अपनी जान ले ली।

रीवा। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी( पोस्ट खौर) में जमीन विवाद से परेशान एक अधेड़ ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक के कमरे से मिले सुसाइड नोट में तीन लोगों पर जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी करने, पैसे नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सुसाइड नोट जब्त कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तोड़ने पर मिला शव

पुलिस के मुताबिक ग्राम कोठी निवासी सुखई साकेत सोमवार दोपहर अपने कमरे में थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सुखई मृत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बेटे ने लगाया जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का आरोप

मृतक के बेटे रत्नेश साकेत का आरोप है कि उनके पिता को पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने जमीन गिरवी रखने की बात की थी। आरोप है कि इसी दौरान मयंक तिवारी, पिंटू विश्वकर्मा और पप्पू यादव ने धोखाधड़ी कर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। विरोध करने पर उनके पिता को लगातार जान से मारने की धमकियां दी गईं, जिससे वे मानसिक तनाव में रहने लगे थे।

Breaking News

सुसाइड नोट में रकम नहीं मिलने का जिक्र

परिजनों के अनुसार, सुसाइड नोट में सुखई साकेत ने लिखा है कि जमीन की रजिस्ट्री के बदले उन्हें कोई राशि नहीं मिली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाकर यह कहलवाया गया कि पूरी रकम का भुगतान हो चुका है। परिवार का कहना है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

एक सप्ताह पहले कोर्ट से मिला था स्टे

परिजनों के मुताबिक जमीन की रजिस्ट्री करीब 20 दिन पहले हुई थी। इसके खिलाफ सुखई साकेत ने एक सप्ताह पहले न्यायालय से स्टे भी प्राप्त किया था। इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ और वे लगातार तनाव में थे।

ये भी पढ़ें: 4 लाख हारे... महिला को कुएं में फेंका! 21 साल के छात्र की खौफनाक करतूत, ऑनलाइन गेम की लत से बना हैवान

पुलिस बोली- हर पहलू की होगी जांच

पुलिस का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है। उसमें लगाए गए आरोपों की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts