Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रील के लिए कट्टा, सड़क पर स्टंट! रीवा में युवक के VIDEO से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रीवा में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराने, कथित 8 राउंड फायरिंग और चलती बाइक पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और साइबर सेल जांच में जुट गई है। आरोपी की पहचान राज उर्फ रॉक के रूप में की जा रही है।
रील के लिए कट्टा, सड़क पर स्टंट! रीवा में युवक के VIDEO से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

रीवा जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवक देशी कट्टा (पिस्टल) लहराते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में वह कैमरे के सामने बेखौफ अंदाज में कहता है, "बात-बात में कट्टा चल जाता है रीवा शहर में। वीडियो वायरल होने के बाद रीवा पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, वीडियो की लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान की पुष्टि में जुटी हुई है।

8 राउंड फायरिंग का वीडियो भी सामने आया

जांच के दौरान सामने आया कि उसी इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित तौर पर 8 राउंड हवाई फायरिंग का वीडियो भी साझा किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, हथियार की प्रकृति और फायरिंग की परिस्थितियों की तकनीकी जांच की जा रही है।

चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट भी किए

वायरल इंस्टाग्राम अकाउंट पर केवल हथियारों का प्रदर्शन ही नहीं बल्कि सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक बाइक स्टंट के कई वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं। एक वीडियो में युवक व्यस्त सड़क पर चलती बाइक के ऊपर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई देता है वीडियो में आसपास से अन्य वाहन भी गुजरते नजर आते हैं, जिससे कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। पुलिस इन वीडियो की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: स्कूल जाने के लिए रोज जान हथेली पर! उफनती बेतवा नदी पार करते बच्चों का VIDEO वायरल, प्रशासन हरकत में

'राज उर्फ रॉक' पर शक, तकनीकी जांच जारी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले युवक की पहचान करहिया निवासी राज उर्फ रॉक के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। साइबर सेल इंस्टाग्राम अकाउंट के आईपी एड्रेस, वीडियो रिकॉर्डिंग का समय, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Raipur News: रायपुर रेलवे स्टेशन से 500 किलो पनीर जब्त: भोपाल से आई खेप पर कार्रवाई, 48 घंटे में दूसरी बड़ी रेड

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, फायरिंग या जानलेवा स्टंट जैसे वीडियो बनाकर कानून का उल्लंघन न करें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts