Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अयोध्या में भगवान राम को समर्पित होगा रीवा का नगाड़ा, दावा- विश्व में सबसे बड़ा

रीवा  1200 किलोग्राम है वजन, शिव बारात आयोजन समिति का प्रयास
Follow on Google News
अयोध्या में भगवान राम को समर्पित होगा रीवा का नगाड़ा, दावा- विश्व में सबसे बड़ा

रीवा। रीवा में इस बार महाशिवरात्रि का पर्व सबसे खास होने वाला है, क्योंकि 2 मार्च को रीवा में बना विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा अयोध्या के लिए रवाना होगा। जिले की शिव बारात आयोजन एवं जन कल्याण समिति द्वारा 13 मार्च को अयोध्या में भगवान रामलला के चरणों में यह नगाड़ा समर्पित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि इसके लिए गिनीज बुक, एशिया बुक और लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम रीवा आएगी।

6 फीट ऊंचे नगाड़े को बजाने 4 लोग लगेंगे:

नगाड़े का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसका वजन लगभग 12 सौ किग्रा, ऊंचाई 6 फीट, चौड़ाई 11 बाई 11 फीट है। नगाड़े के ऊपरी भाग में 150 किलो लेदर (बकरे का) लगा है। नगाड़ा अयोध्या धाम में बने तारसेवा पुरम में रखा जाएगा। इसको बजाने के लिए चार लोगों को नियुक्त किया गया है।

गत वर्ष बना था महाप्रसादी का एशिया रिकॉर्ड:

मनीष गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष महाशिवरात्रि में भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। तब 1,100 किलो की कड़ाही में 5,100 किलो का महाप्रसाद बनकर तैयार हुआ था। जिसे एशिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड माना गया था। इसी कड़ाही को ग्वालियर की एक फैक्ट्री में गलाकर नगाड़ा तैयार किया गया है।

2 मार्च को 101 चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा अयोध्या के लिए रवाना होगा। 13 मार्च को अयोध्या धाम पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद विशालकाय विश्व के सबसे बड़े नगाड़े को भगवान राम के चरणों में समर्पित किया जाएगा। - मनीष गुप्ता, अध्यक्ष, शिव बारात आयोजन समिति, 

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts