‘अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ…’:रीवा कॉलेज में शर्मनाक कांड, शिक्षक ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज; कार्रवाई न होने से भड़के छात्र

रीवा के पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में शिक्षक द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जांच में शिक्षक ने गलती मानी, लेकिन कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा कॉलेज में शर्मनाक कांड, शिक्षक ने छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज; कार्रवाई न होने से भड़के छात्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पीएमश्री (मॉडल साइंस) कॉलेज में एक शिक्षक पर छात्रा को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को शिक्षक ने आपत्तिजनक संदेश भेजे, जिसमें लिखा था- मैं तुम्हें पसंद करता हूं, मेरे कमरे में आ जाओ... और वह लगातार उस पर कॉलेज के बाहर मिलने का दबाव डाल रहा था।

    छात्रा को दी धमकी

    जब छात्रा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो शिक्षक ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। उसने मैसेज में लिखा कि वह नहीं चाहता कि छात्रा को कोई परेशानी हो और उसे सोच-समझकर जवाब देने को कहा। लगातार ऐसे मैसेज मिलने से छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई।

    परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिवार और दोस्तों को बताई। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन से औपचारिक शिकायत की गई और व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर दिए गए।

    जांच कमेटी का गठन, कार्रवाई पर उठे सवाल

    मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तुरंत जांच कमेटी बनाई। जांच के दौरान आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली।

    छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि गलती मानने के बावजूद शिक्षक के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे वे नाराज हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

    Breaking News

    छात्रों का विरोध प्रदर्शन

    बुधवार को छात्रा और उसके परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर विरोध जताया और आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि छात्रों की सुरक्षा बनी रहे।

    इस मामले में दो शिक्षक अमित साहू और उमेश प्रजापति पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की। छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोनों शिक्षकों को निष्कासित कर दिया।

    पुलिस में शिकायत नहीं

    हालांकि, अब तक कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है और मीडिया से भी दूरी बनाए रखी है। वहीं, छात्रा और उसके परिजन अब भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts