9 अगस्त से रीवा-भोपाल-कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा

रीवा एयरपोर्ट से 9 अगस्त से 72 सीटों वाले विमान की नई सेवा शुरू होगी, जो भोपाल होते हुए कोलकाता तक जाएगी। इससे विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। नई उड़ान से व्यापार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
9 अगस्त से रीवा-भोपाल-कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा
फाइल फोटो

रीवा। विंध्य अंचल के लिए 9 अगस्त ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। रीवा एयरपोर्ट से 72 सीटों वाले विमान की नई सेवा शुरू होगी, जो भोपाल होते हुए सीधे कोलकाता तक जाएगी। इस नई हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र का मध्य और पूर्वी भारत से सीधा संपर्क स्थापित होगा। इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कोलकाता, भोपाल के लिए बड़ी सुविधा

नई उड़ान शुरू होने के बाद रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल और आसपास के जिलों के यात्रियों को अब कोलकाता और भोपाल जाने के लिए लंबी रेल या सड़क यात्रा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कम समय में दोनों प्रमुख शहरों तक पहुंच संभव होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री से 2 करोड़ का सोना जब्त, एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी समेत चार गिरफ्तार

रीवा एयरपोर्ट पर सेवाओं का विस्तार

रीवा एयरपोर्ट लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। पहले दिल्ली सहित अन्य शहरों से हवाई संपर्क शुरू होने के बाद अब भोपाल और कोलकाता को जोड़ने वाली यह उड़ान विंध्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने इस नई हवाई सेवा को विंध्य के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: भोपाल BRICS 2026 में तीन खास प्रदर्शनियों ने खींचा लोगों का ध्यान, भारत की हजारों साल पुरानी विरासत एक ही जगह!

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts