🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

रिटेल महंगाई जुलाई में बढ़कर 4.45%, लगातार दूसरे महीने RBI के टारगेट से ऊपर

जुलाई 2026 में भारत की खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% हो गई। जून में यह 4.38% थी। प्याज समेत कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी का असर दिखा। महंगाई लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही।
Follow on Google News
रिटेल महंगाई जुलाई में बढ़कर 4.45%, लगातार दूसरे महीने RBI के टारगेट से ऊपर
रिटेल महंगाई जुलाई में बढ़कर 4.45%

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में बढ़कर 4.45% हो गई। जून में यह दर 4.38% थी। 12 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाने-पीने की कुछ प्रमुख चीजों के दाम बढ़ने का असर कुल रिटेल महंगाई पर पड़ा है। इसके साथ ही महंगाई दर लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4% लक्ष्य से ऊपर रही। जुलाई में महंगाई बढ़ने के पीछे सब्जियों और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आया बदलाव अहम रहा। खासकर प्याज की महंगाई जून के मुकाबले जुलाई में काफी बढ़ी। दूसरी ओर, कुछ खाद्य वस्तुओं के दाम में गिरावट भी दर्ज की गई।

प्याज की महंगाई बढ़ी, टमाटर और आलू सस्ते

जुलाई में प्याज की कीमतों में तेजी देखने को मिली। जून में प्याज की महंगाई दर 4.73% थी, जो जुलाई में बढ़कर 22.54% हो गई। वहीं आलू की कीमतों में गिरावट जारी रही। हालांकि जून में आलू की महंगाई दर -20.34% थी, जुलाई में यह -16.56% रही। टमाटर की महंगाई दर जून में 31.92% थी, जो जुलाई में घटकर -4.59% हो गई। भिंडी की कीमतों में भी जुलाई में राहत देखने को मिली। जून में इसकी महंगाई दर 5.54% थी, जो जुलाई में घटकर -5.52% हो गई। अदरक की कीमतों में तेजी बनी रही हालांकि जून के 50.41% के मुकाबले जुलाई में इसकी महंगाई दर 35.36% रही।

ये भी पढ़ें: अग्नि-5 से ब्रह्मोस तक… भारत की 10 दमदार मिसाइलें, दुश्मन के लिए क्यों हैं इतनी खतरनाक?

सोने-चांदी के गहनों की महंगाई में भी कमी

जुलाई में सोना, हीरा और प्लैटिनम से बने गहनों की महंगाई दर जून के मुकाबले कम रही। जून में यह 36.82% थी, जो जुलाई में घटकर 32.98% हो गई। चांदी के गहनों की महंगाई दर भी घटी है। जून में यह 133.21% थी जबकि जुलाई में 109.84% रही। हालांकि दर कम होने के बावजूद चांदी के गहनों की कीमतों में सालाना आधार पर तेजी काफी ऊंची बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: पान मसाले की पैकिंग बदलेगी! FSSAI ने प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पर लगाई रोक

RBI के 4% लक्ष्य से लगातार दूसरे महीने ऊपर

भारतीय रिजर्व बैंक ने खुदरा महंगाई के लिए 4% का लक्ष्य तय किया है। जुलाई में 4.45% की महंगाई दर इस लक्ष्य से 0.45 प्रतिशत अंक ऊपर रही। जून में भी खुदरा महंगाई 4.38% रही थी। यानी लगातार दूसरे महीने महंगाई RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। जुलाई की महंगाई में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर खास तौर पर देखने को मिला। महंगाई के आंकड़े ऐसे समय आए हैं जब घरेलू बजट पर खाने-पीने की चीजों की कीमतों का सीधा असर पड़ता है। आने वाले महीनों में सब्जियों और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों का रुख खुदरा महंगाई की दिशा के लिए अहम रहेगा।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

icon

Latest Posts