Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रतलाम : शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ीं, लाठी मार-मारकर मां पार्वती, कार्तिकेय और नंदी की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

रतलाम : शिव परिवार की मूर्तियां तोड़ीं, लाठी मार-मारकर मां पार्वती, कार्तिकेय और नंदी की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रतलाम जिले के बिरमावल गांव स्थित बड़केश्वर महादेव मंदिर में एक व्यक्ति ने लाठी से भगवान शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित कर दिया, जिससे पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। यह घटना सावन के आखिरी सोमवार से ठीक पहले हुई, जब मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक की तैयारी चल रही थी।

    मां पार्वती, भगवान कार्तिकेय और नंदी की मूर्तियां क्षतिग्रस्त

    रविवार रात करीब 10 बजे आरोपी राधेश्याम मालवीय (50) ने मंदिर में प्रवेश कर लाठी से मूर्तियों पर हमला कर दिया। मां पार्वती और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों को तोड़कर स्थान से गिरा दिया गया, वहीं नंदी की मूर्ति का एक सींग भी टूट गया। इसके अलावा शिवलिंग पर लगा तांबे का नाग और त्रिशूल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर में जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    रामपाल का अनुयायी बताया गया आरोपी

    ग्रामीणों के अनुसार आरोपी हरियाणा के विवादित संत रामपाल का अनुयायी है और पूर्व में भी ऐसी कट्टर विचारधारा रखता था। उसने ग्रामीणों द्वारा रोकने पर उनसे झगड़ा भी किया। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है, लेकिन वह अब तक पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।

    रातभर मंदिर पर डटे रहे ग्रामीण

    घटना के बाद रात 12 बजे तक ग्रामीण बिरमावल पुलिस चौकी पर डटे रहे, फिर रात 1 बजे बिलपांक थाने पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की। गांव के सरपंच प्रतिनिधि रमेश डिंडोर, उपसरपंच महेश्वर सिंह समेत कई स्थानीय नेताओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने मंदिर पर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

    पुलिस ने की FIR दर्ज 

    बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है। आरोपी मौन साधे हुए है और कोई बयान नहीं दे रहा।

    ये भी पढ़ें: भारत पर ट्रंप के सलाहकार का बड़ा आरोप : बोले- रूस से तेल खरीदकर भारत यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहा, चेतावनी के साथ 100% टैरिफ की दी धमकी

     

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts