🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

रतलाम में 10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी में धमाका, आग से झुलसीं मां और बेटियां

रतलाम में बुधवार सुबह चार्जिंग पर लगी नई इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद घर में आग फैल गई, जिससे वहां सो रही मां और उसकी दो बेटियां झुलस गईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस स्कूटी में विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है।
Follow on Google News
रतलाम में 10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी में धमाका, आग से झुलसीं मां और बेटियां
रतलाम। चार्जिंग के दौरान विस्फोट होने के बाद जली हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी।

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र की विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका होने से एक मकान में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि घर में सो रहे परिवार के लोग घबरा गए। देखते ही देखते आग ने घर के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। 

बरामदे में चार्जिंग पर लगाई थी

परिजनों के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदु कुंवर ने करीब 10 दिन पहले ही नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। घटना के समय स्कूटी घर के बरामदे में चार्जिंग पर लगी हुई थी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे अचानक स्कूटी में धमाका हुआ और आग भड़क उठी। 

आग की लपटों में फंसी मां और दो बेटियां

धमाके के बाद लगी आग की चपेट में बिंदु कुंवर और उनकी दोनों बेटियां अंतिमकुंवर तथा विजयलक्ष्मी आ गईं। तीनों आग में झुलस गईं। हादसा अचानक हुआ और कुछ ही देर में घर में आग फैल गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों मां-बेटियों को घर से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Breaking News

 फायर फाइटर की मदद से आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर निगम के फायर फाइटर की मदद से घर में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया।आग बुझने के बाद पुलिस ने परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में किस वजह से धमाका हुआ। स्कूटी के तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ चार्जिंग व्यवस्था और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में ड्यूटी के दौरान SSB जवान की मौत, सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी; मराठी में मिला सुसाइड नोट

डीलर और टेक्नीशियन से भी होगी पूछताछ 

इस घटना ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले रतलाम के पीएनटी कॉलोनी क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट और आग लगने की घटना हुई थी। उस हादसे में एक बच्ची की जलकर मौत हो गई थी। पुलिस इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। पीड़ित परिवार के बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूटी के डीलर और टेक्नीशियन से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि विस्फोट की वास्तविक वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़ें: भोपाल में टैक्सी हड़ताल से हाहाकार! स्टेशन और एयरपोर्ट पर फंसे यात्री, परिवहन मंत्री के सामने रखेंगे मांगें

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts