Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजस्थान : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, घटना CCTV में कैद, पहले साथ में बैठे थे हत्यारे

Follow on Google News
राजस्थान : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, घटना CCTV में कैद, पहले साथ में बैठे थे हत्यारे
राजस्थान। राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, 3 बदमाशों ने उनके घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें सुखदेव सिंह और उनके गनर को गोली लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान सुखदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जवाबी फायरिंग में एक हमलावर को भी गोली लगने की बात सामने आ रही है। अस्पताल में गनर नरेन्द्र का इलाज जारी है। वहीं हमलावर की मौत हो गई है। यह पूरा मामला श्याम नगर थाना क्षेत्र का है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अब इस हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले आराम से बैठकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से बात कर रहे थे। इसके बाद अचानक उन्होंने गोलियां चलाईं। गोलियां चलने के बाद गोगामेड़ी के गार्ड ने भी फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। उसका नाम नवीन शेखावत बताया गया है। देखें VIDEO

प्रमुख रास्तों पर की नाकाबंदी

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवा दी है। वहीं बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही हैं। पुलिस के मुताबिक, बदमाश कार में बैठकर आए और घर में घुस कर फायरिंग कर दी। उसके बाद हमलावरों ने कार वहीं छोड़ दी। उनमें से तीन एक युवक की स्कूटी छीनकर भागे हैं। जिस युवक की स्कूटी थी उस पर भी हमला किया गया है। इस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सुखदेव सिंह को गोली लगने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैल रही है। बड़ी संख्या में उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। वहां पुलिस तैनात है। इस घटना के बाद शहर का माहौल खराब ना हो पुलिस इस पर भी ध्यान दे रही है।

गोदारा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और एक आरोपी नवीन की मौत हुई है। वहीं दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित गोदारा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संपर्क बताया जा रहा है। ये भी पढ़ें- Cyclone Michaung : कहर बरपा रहा मिचौंग… आंध्र प्रदेश से टकराया तूफान; 110 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts