PlayBreaking News

शादी की पहली झलक!रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा बने पति-पत्नी!

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज 26 फरवरी को शादी के सात फेरे लेकर अपने प्यार को पवित्र बंधन में बदल रहे हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद अब फैंस को मिलने वाली है उनके सपनों की शादी की झलक।
Follow on Google News
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा बने पति-पत्नी!
social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, आज 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी सिर्फ प्यार का जश्न नहीं, बल्कि दो अलग-अलग परंपराओं का मिलन भी है। लंबे समय तक अपने प्यार को छुपाने के बाद अब फैंस को मिलने वाली है उनके सपनों की शादी की पहली झलक, जिसमें परंपराएं, प्यार और बॉलीवुड की चमक सब कुछ शामिल होगा।

    7 साल छोटी है दुल्हन रश्मिका

    रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। आज वह 29 साल की हैं। वहीं, विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ था और वह 36 साल के हैं। यानी रश्मिका, विजय से 7 साल छोटी हैं।

    Uploaded media

    दो सेरेमनी: तेलुगु और कोडवा

    रश्मिका और विजय अपने-अपने सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग सेरेमनी करेंगे।

    • तेलुगु हिंदू सेरेमनी- यह सेरेमनी सुबह 8 बजे शुरू हुई और विजय की पारंपरिक तेलुगु विरासत को दर्शाएगी।
    • कोडवा सेरेमनी- शाम को रश्मिका की जड़ों को सेलिब्रेट करने के लिए यह सेरेमनी आयोजित होगी।

    दोनों सेरेमनी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को शामिल किया गया है, जिससे शादी की प्राइवेट और पारंपरिक भावना बनी रहे।

    प्राइमल थीम पर शादी

    रश्मिका और विजय की शादी प्राइमल थीम पर आधारित होगी। प्राइमल का मतलब है मूल, आदिम या जड़ों की ओर लौटना। इसका मतलब है कि शादी में भव्यता या दिखावे से ज्यादा परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को महत्व दिया जाएगा। यह शादी सादगी, पवित्रता और पारंपरिक अंदाज में होगी, जैसे पुराने समय में विवाह होते थे।

    फोक डांस और फैमिली टाइम

    शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स में संगीत सेरेमनी सबसे खास रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेरेमनी में फोक डांस परफॉर्मेंस हुआ, जिसमें दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
    फोटो में रश्मिका सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आईं, जबकि विजय ब्लैक शेरवानी में दिखे। दोनों हाथों में हाथ डाले, मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आए। यह जोड़ी अपने हंसमुख और रिलैक्स अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रही है।

    हल्दी सेरेमनी की झलक

    शादी से एक दिन पहले रश्मिका-विजय की हल्दी सेरेमनी हुई। इस दौरान फूलों की टोकरियां, पिचकारियां और लंच सेटअप ने माहौल को और रंगीन बना दिया। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इस कपल की खुशियों में शामिल हो रहे हैं।

    Uploaded media

    शादी में बॉलीवुड-पॉलिटिकल जमावड़ा

    शादी में केवल फैमिली और दोस्तों की ही नहीं, बल्कि कई राजनेता और सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना से कई पॉलिटिशियन उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है।

    शुभ मुहूर्त

    सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका-विजय की शादी का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे तय किया था। इसी समय दोनों सात फेरे लेकर आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बने। यह पल उनके फैंस के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद यह कपल अब अपने प्यार का जश्न सबके सामने मना रहा है।

    फैंस की उत्सुकता और सोशल मीडिया

    फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और प्री-वेडिंग मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं। लोग उनके कपल गोल्स और स्टाइल की भी तारीफ कर रहे हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts