PlayBreaking News

MP News :सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार

सतना में भाजपा पार्षद सुषम लोधी के पुत्र पर एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि पार्षद का पुत्र तरुण ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अब दूसरी जगह शादी कर रहा है।
Follow on Google News
सतना की भाजपा पार्षद के पुत्र तरुण लोधी पर दुष्कर्म का केस, आरोपी फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सतना। भाजपा पार्षद सुषमा लोधी के बेटे तरुण लोधी पर 27 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रिश्तेदार की शादी में मिले थे युवती और आरोपी

    पुलिस के अनुसार, युवती की मुलाकात अक्टूबर 2024 में एक रिश्तेदार की शादी में आरोपी तरुण सिंह लोधी उर्फ मनी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि तरुण ने शादी का वादा कर युवती को होटल में बुलाया और संबंध बनाए। कुछ समय बाद उसने युवती से दूरी बना ली। हाल ही में युवती को पता चला कि आरोपी की 20 अप्रैल को दूसरी जगह शादी तय है। परेशान होकर उसने परिजनों को जानकारी दी और सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    ये भी पढ़ें: MP News : पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे की 'थार' ने 5 लोगों को मारी टक्कर, केस दर्ज

    पार्षद पति बोले-बेटे को साजिश के तहत फंसाया

    बेटे तरुण पर लगे आरोपों पर पार्षद पति भगवानदीन लोधी ने बताया कि जिस युवती ने उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है उसकी शादी का रिश्ता आया था। लेकिन कुछ सामाजिक रीति रिवाजों के चलते हमने बेटे के साथ शादी करने से मना कर दिया था। इसी कारण बेटे को साजिशन फंसाया जा रहा है।

    आरोपी की लास्ट लोकेशन जबलपुर

    आरोपी की अंतिम लोकेशन जबलपुर में मिली है, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।

    योगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सतना

    ये भी पढ़ें: आशीर्वाद या आक्रोश? मंच पर बाबा का अनोखा अंदाज, विधायक को दिया धक्का-माला फेंकी; VIDEO VIRAL

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts