People's Update
Monday, March 23, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 23, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    28 मार्च को बीजेपी बंगाल के लिए जारी कर सकती है मेनिफेस्टो, अमित शाह करेंगे लॉन्च
    2 मार्च से अब तक इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1,029 हो गई: लेबनान
    न्यूयॉर्क के ला गार्डिया हवाई अड्डे पर विमान की ट्रक से टक्कर
    बिहार बोर्ड: क्लास 12 के नतीजे दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे
    यूपी: लखनऊ में आज कैबिनेट मीटिंग, लोकभवन में 11 बजे योगी सरकार की बड़ी बैठक
    मिडिल ईस्ट संकट: रुपया गिरकर 93.89 रुपये प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर पहुंचा
    डॉलर के सामने रुपया ढहा - 93.89 का नया ऑल टाइम लो, बाजार में हलचल
    मिडिल ईस्ट तनाव: निफ्टी 400 अंक टूटा, सेंसेक्स 1600 अंक गिरा
    मिडिल ईस्ट तनाव: सोना 5 फीसदी और चांदी 6 फीसदी नीचे गिरी
    ईरान जंग से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 73 हजार के नीचे, निफ्टी भी धड़ाम
    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
    ईरान के रिहायशी इलाके खुर्रमाबाद पर हवाई हमले
    लाल किला ब्लास्ट केस: कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ रेड, कई ठिकानों पर छापेमारी
    मिडिल ईस्ट संकट: ब्रिटेन में आज आपातकालीन बैठक, युद्ध के आर्थिक प्रभावों पर होगी चर्चा
    ईरान जंग संकट: पाकिस्तान ने ईंधन की कीमतें 200% बढ़ाईं
    सऊदी अरब: रियाद की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं
    आज से राज्यों को वाणिज्यिक LPG के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त आवंटन करेगी केंद्र सरकार
    सुल्तानपुर: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की अगली सुनवाई आज
    वाराणसी: गंगा इफ्तार पार्टी के 14 आरोपियों की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
    प्रशांत महासागर में 6.1 तीव्रता का भूकंप
    अमेरिका ने दुनिया भर में रह रहे अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
    असम: डेकियाजुली इलाके में NH 15 पर कंटेनर-एम्बुलेंस की टक्कर में कई लोगों की मौत
    ईरान की राजधानी तेहरान के कई हिस्सों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं
    मनोरंजन

    पगड़ी, कड़ा और हाथ में सिगरेट…‘धुरंधर 2’ के सीन पर सिख समुदाय ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह-आदित्य धर के खिलाफ शिकायत दर्ज

    रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ विवादों में घिर गई है। सिख समुदाय ने फिल्म के एक पोस्टर और सीन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता और अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
    Publish Date: 23 Mar 2026, 10:01 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों दो वजहों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म एक बड़े विवाद में भी फंस गई है।

      फिल्म के एक पोस्टर और एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है। आरोप है कि, फिल्म में दिखाया गया एक दृश्य सिख धर्म की मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म के निर्माता और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

      फिल्म के पोस्टर से शुरू हुआ विवाद

      दरअसल, विवाद की शुरुआत फिल्म के एक पोस्टर से हुई है। इस पोस्टर में एक किरदार को सिखों के पारंपरिक पहनावे में दिखाया गया है। किरदार ने पगड़ी, लंबी दाढ़ी और हाथ में कड़ा पहना हुआ है, जो सिख धर्म के महत्वपूर्ण प्रतीक माने जाते हैं। लेकिन इसी लुक के साथ उस किरदार को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जिसे लेकर सिख समुदाय ने कड़ी नाराजगी जताई है।

      सिख संगठनों का कहना है कि सिख मर्यादाओं के अनुसार पगड़ी और कड़ा पहनने वाला व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों से दूर रहता है। ऐसे में इस तरह का चित्रण समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान माना जा रहा है।

      यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 आउटस्टैंडिंग : इसकी कहानी, डायरेक्शन हर चीज परफेक्ट, रणबीर सिंह के कायल हुए अनुपम खेर

      मुंबई में दर्ज हुई शिकायत

      इस पूरे मामले को लेकर ‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ संगठन ने मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत को संगठन के अध्यक्ष और शिवसेना नेता सरदार गुरज्योत सिंह (गुरज्योत कीर) की ओर से दर्ज कराया गया है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि, इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और फिल्म से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

      /img/10/1774240187898

      फिल्म पर रोक लगाने की मांग

      संगठन की ओर से पुलिस को लिखे गए पत्र में कई मांगें रखी गई हैं। इन मांगों में कहा गया है कि-

      • विवादित पोस्टर का प्रसार तुरंत रोका जाए।
      • पोस्टर को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।
      • जब तक मामले में सुधारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई जाए।
      • फिल्म के निर्देशक, निर्माता और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए।

      संगठन का कहना है कि, फिल्म में दिखाया गया यह दृश्य सिखों के साथ-साथ गुरु गोविंद सिंह जी की भावनाओं का भी अपमान करता है।

      रिलीज से पहले भी हुई थी शिकायत

      बताया जा रहा है कि यह विवाद नया नहीं है। फिल्म रिलीज होने से पहले भी सिख समुदाय ने इस मुद्दे को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि उस समय यह मामला ज्यादा चर्चा में नहीं आया था। लेकिन अब फिल्म रिलीज होने के बाद और पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह विवाद एक बार फिर तेज हो गया है।

      [featured type="Featured"]

      रणवीर सिंह का किरदार क्यों बना विवाद की वजह

      फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी नाम के किरदार को निभाया है। फिल्म की कहानी के अनुसार यह किरदार पंजाब के एक गांव का रहने वाला है और उसका संबंध आर्मी बैकग्राउंड से दिखाया गया है। फिल्म के अंतिम हिस्से में रणवीर सिंह का किरदार पगड़ी, बढ़ी हुई दाढ़ी और हाथ में कड़ा पहने हुए नजर आता है। इसी लुक के साथ एक दृश्य में उनके हाथ में सिगरेट दिखाई गई है। यही दृश्य और पोस्टर सिख समुदाय के विरोध का कारण बना हुआ है।

      सिख समुदाय बोला- माफी मांगें फिल्म निर्माता

      सिख समुदाय के नेताओं का कहना है कि, फिल्म के निर्माताओं को इस सीन के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाया गया यह दृश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। नेताओं का मानना है कि, अगर फिल्म निर्माता समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए माफी मांग लेते हैं और विवादित दृश्य को हटाते हैं, तो विवाद खत्म हो सकता है।

      यह भी पढ़ें: क्यों नहीं किया ‘धुरंधर 2’ पर पोस्ट? रणवीर सिंह की सक्सेस पर पत्नी दीपिका गायब, यूजर्स ने किए तीखे सवाल

      आंदोलन की चेतावनी

      सिख समुदाय ने इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि, अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो इसके खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। समुदाय के नेताओं का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों का इस तरह से इस्तेमाल करना बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता। 

      बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

      जहां एक तरफ फिल्म विवादों में घिरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन बेहद शानदार बताया जा रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसके बाद भी फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। 22 मार्च शाम 6 बजे तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार फिल्म पांच दिनों में करीब 500 करोड़ रुपए के कलेक्शन की ओर तेजी से बढ़ रही है।

      [breaking type="Breaking"]

      दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

      फिल्म को दर्शकों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्शन, कहानी और रणवीर सिंह के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चा लगातार जारी है। कई लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग विवादित सीन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

      विवाद से बढ़ा फिल्म का क्रेज

      फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि कई बार विवाद किसी फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा देता है। ‘धुरंधर 2’ के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ फिल्म को लेकर विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ दर्शकों में इसे देखने की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Aditya Dhar

      Dhurandhar 2 Controversy

      dhurandhar 2

      Ranveer Singh

      Sikh Community Statement

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      पिस्टल लहराकर युवक ने चलाई गोलियां

      'बंदूक चलेगी' पर खूनी डांस!पिस्टल लहराकर युवक ने चलाई गोलियां

      शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विजेता, जीते इतने लाख रुपये के साथ ट्रॉफी

      The 50 Winner :शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विजेता, जीते इतने लाख रुपये के साथ ट्रॉफी

      इंदौर में भीषण आग! कार गैराज धधककर खाक, धमाकों से दहला इलाका

      इंदौर में भीषण आग! कार गैराज धधककर खाक, धमाकों से दहला इलाका

      लंदन जाने के लिए चार्टर फ्लाइट की डिमांड? विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया रिएक्शन

      IPL 2026 :लंदन जाने के लिए चार्टर फ्लाइट की डिमांड? विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया रिएक्शन

      रनवे पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, कई घायल; एयरपोर्ट बंद

      न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा :रनवे पर फायर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, कई घायल; एयरपोर्ट बंद

      इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच!  धुएं ने छीनी 8 जिंदगियां

      इंदौर अग्निकांड का खौफनाक सच! धुएं ने छीनी 8 जिंदगियां

      होर्मुज सुरक्षित करने के लिए ट्रंप का दबाव ला रहा रंग, महासचिव ने ट्रंप से बातचीत के बाद दिए अहम संकेत

      NATO तैयार :होर्मुज सुरक्षित करने के लिए ट्रंप का दबाव ला रहा रंग, महासचिव ने ट्रंप से बातचीत के बाद दिए अहम संकेत

      इलाज के नाम पर हैवानियत! नशे का इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म,

      लव जिहाद :इलाज के नाम पर हैवानियत! नशे का इंजेक्शन देकर महिला से दुष्कर्म,

      ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल, 300 पर FIR दर्ज... 20 लोग गिरफ्तार; हिंदू रक्षा दल के नेता पर भी केस

      मथुरा :‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर बवाल, 300 पर FIR दर्ज... 20 लोग गिरफ्तार; हिंदू रक्षा दल के नेता पर भी केस

      नवरात्रि के दौरान गौ हत्या पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग

      भोपाल :नवरात्रि के दौरान गौ हत्या पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कड़ी कार्रवाई की मांग

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....