Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BMW 7 सीरीज के नए ब्रांड एंबेसडर बने रणवीर सिंह, लॉन्च इवेंट में खुद उठाया कार से पर्दा

BMW इंडिया ने नई BMW 7 सीरीज रेंज लॉन्च कर दी है। इस मौके पर रणवीर सिंह को कंपनी का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। लॉन्च इवेंट में रणवीर ने नई 7 सीरीज से पर्दा उठाया। पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक BMW i7 M70 भी पेश की गई है। जानें रणवीर का ऑटोमोबाइल ब्रांड्स से जुड़ाव और उनका लग्जरी कार कलेक्शन।
BMW 7 सीरीज के नए ब्रांड एंबेसडर बने रणवीर सिंह, लॉन्च इवेंट में खुद उठाया कार से पर्दा

नई दिल्ली में BMW इंडिया ने शुक्रवार को अपनी नई BMW 7 सीरीज रेंज लॉन्च की। इसी लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को BMW इंडिया के नए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया गया। लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह ने BMW की नई 7 सीरीज रेंज से पर्दा भी उठाया। इस मौके पर BMW की फ्लैगशिप सेडान और रणवीर सिंह की मौजूदगी खास आकर्षण रही।

/img/15/1789134746601

 

BMW के साथ रणवीर की नई पारी

रणवीर सिंह अब BMW इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर कंपनी से जुड़े हैं। BMW के मुताबिक, यह साझेदारी एक्सीलेंस, महत्वाकांक्षा और कुछ अलग करने की चाह को दर्शाती है। रणवीर की पर्सनैलिटी और लग्जरी कारों में उनकी दिलचस्पी को देखते हुए यह साझेदारी खास मानी जा रही है।

पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मॉडल भी

नई BMW 7 सीरीज रेंज को पेट्रोल और पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने भारत में BMW i7 M70 को भी उपलब्ध कराया है। BMW के मुताबिक, i7 M70 अब तक की सबसे पावरफुल 7 सीरीज होगी। नई कारों की डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।

स्कोडा के बाद BMW से जुड़े रणवीर

BMW के ब्रांड एंबेसडर बनने से पहले रणवीर सिंह स्कोडा ऑटो इंडिया से जुड़े हुए थे। फरवरी 2025 में स्कोडा ने उन्हें अपना पहला ‘ब्रांड सुपरस्टार’ घोषित किया था। वह कंपनी की नई ब्रांड स्ट्रेटेजी और कायलाक SUV के प्रमोशनल कैंपेन का भी हिस्सा रहे। रणवीर इससे पहले मारुति सुजुकी नेक्सा के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। 2014 में उन्हें नेक्सा रेंज के प्रचार से जोड़ा गया था।

/img/15/1789134786681

खुद भी लग्जरी कारों के शौकीन हैं रणवीर

रणवीर सिंह को महंगी और लग्जरी कारों का शौक है। उनके कार कलेक्शन में Ferrari 296 GTB, GMC Hummer EV 3X, Range Rover Autobiography और Mercedes-Maybach GLS 600 जैसी गाड़ियां शामिल हैं। ऐसे में BMW जैसी लग्जरी कार कंपनी के साथ उनका जुड़ना उनकी पर्सनैलिटी और ऑटोमोबाइल्स के प्रति उनकी दिलचस्पी से भी मेल खाता है।

कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा रह चुके हैं रणवीर

रणवीर सिंह का ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो काफी बड़ा रहा है। ऑटोमोबाइल के अलावा वह इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड, पर्सनल केयर, फैशन और ट्रैवल से जुड़े कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट कैटेगरी में वह Dish TV और Fastrack Smart जैसे ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं।

Entertainment

फूड और बेवरेज सेगमेंट में रणवीर Ching's Secret, Bingo! और Thums Up के विज्ञापनों का हिस्सा रहे हैं। वहीं पर्सनल केयर और लाइफस्टाइल में Durex, Colgate MaxFresh, FLY और Manyavar जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े रहे हैं। इसके अलावा रणवीर Vivo, Myntra और MakeMyTrip जैसे ब्रांड्स के कैंपेन में भी नजर आ चुके हैं।

ये बॉलीवुड सितारे भी रहे कार कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर

शाहरुख खान

शाहरुख खान लंबे समय से Hyundai Motor India से जुड़े हुए हैं। कंपनी के साथ उनकी साझेदारी 1998 में Santro के विज्ञापन से शुरू हुई थी। इसके बाद वह Hyundai के कई प्रमोशनल कैंपेन में नजर आए।

विक्की कौशल

विक्की कौशल Tata Motors के पैसेंजर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। वह Tata Curvv के प्रमोशनल कैंपेन में भी नजर आ चुके हैं।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन को Maruti Suzuki Brezza के प्रमोशनल कैंपेन से जोड़ा गया है। वह कंपनी के ‘More Power to Your Play’ कैंपेन का हिस्सा रहे हैं।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर लंबे समय से Renault India से जुड़े रहे हैं। वह कंपनी की कई कारों के प्रचार अभियानों में नजर आ चुके हैं।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना को Toyota India के साथ ब्रांड पार्टनर के तौर पर जोड़ा गया है। वह कंपनी के कई प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts