फैंस शॉक!बीयरबाइसेप्स ने रिलेशनशिप किया ऑफिशियल, गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क। फेमस यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया , जिन्हें लोग BeerBiceps के नाम से भी जानते हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई कंट्रोवर्सी नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। रणवीर ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
कौन हैं ये हसीना?
जूही भट्ट एक मुंबई बेस्ड एक्ट्रेसऔर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी क्रिएटिव वीडियो और फोटो कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। जूही देहरादून, उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनका परिवार एक पढ़ा-लिखा और सर्विस बैकग्राउंड से जुड़ा हुआ है। उनके पिता मोहन भट्ट ITBP में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने मीडिया और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और शुरुआत में फिल्म मार्केटिंग और प्रोडक्शन से भी जुड़ी रहीं।

एक्टिंग और डिजिटल करियर
जूही भट्ट ने धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। उन्होंने तुमसे ना हो पाएगा जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इसके अलावा भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री में अभिनय किया और फुकरे 3 के गाने वे फुकरे में भी नजर आईं। जूही डिजिटल प्लेटफॉर्म FilterCopy के कई वीडियो में भी दिखाई दीं। उनकी पहचान एक ऐसे क्रिएटर के रूप में है जो एक्टिंग और डिजिटल मीडिया दोनों में बैलेंस बनाकर चलती हैं।
यह भी पढ़ें: 'मैं बच नहीं पाई…'! मुंबई क्लब में इंफ्लुएंसर ने एक्ट्रेस को बुरी तरह पीटा, सूजी आंख देख लोग हैरान
कैसे सामने आया रिश्ता?
इस रिश्ते की चर्चा सबसे पहले तब शुरू हुई जब रणवीर अल्लाहबादिया को एक क्रिकेट मैच के दौरान स्पॉट किया गया। 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI vs RCB मैच के दौरान उन्होंने एक फैन से सेल्फी लेने से मना करते हुए कहा था- गर्लफ्रेंड के साथ हूं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि रणवीर जूही को डेट कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट से ऑफिशियल हुआ रिलेशनशिप
हाल ही में रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जूही भट्ट के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। दोनों केन्या के मशहूर मासाई मारा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में नजर आए। एक तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए दिखे। दूसरी तस्वीरें उनके ट्रैवल और पर्सनल मोमेंट्स को दिखाती हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही यह साफ हो गया कि दोनों अब अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Golmaal 5 : ऊटी में 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू, पूरी टीम आइकॉनिक बाइक के साथ लौटी
रणवीर का रोमांटिक कैप्शन
पोस्ट के साथ रणवीर ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जो लोगों को काफी पसंद आया। उन्होंने लिखा सूरज, चांद और सितारों के बीच, क्या कभी तुम किसी ऐसे से मिले हो जो सारी बुराइयों को मिटा दे? मेरे पास वो है। इस लाइन ने सोशल मीडिया पर रोमांस का एक अलग ही माहौल बना दिया।

फैंस की प्रतिक्रिया
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ ला दी। फैंस मने क्यूट कपल ऑफ द ईयर, Finally official!, Ranveer bhai happy life, Perfect match जैसे कमेंट करने शुरू कर दिए।

क्यों खास है यह रिश्ता?
रणवीर अल्लाहबादिया हमेशा से अपने मोटिवेशनल कंटेंट, इंटरव्यू और पॉडकास्ट के लिए जाने जाते हैं। उनकी पर्सनालिटी काफी स्ट्रॉन्ग और प्रोफेशनल रही है। ऐसे में उनका पर्सनल रिलेशनशिप को सार्वजनिक करना उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज था। दूसरी तरफ जूही भट्ट भी क्रिएटिव और इंडिपेंडेंट प्रोफेशनल हैं, जिससे यह जोड़ी लोगों को काफी मैचिंग लग रही है।











