Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'मैं बच नहीं पाई…'!मुंबई क्लब में इंफ्लुएंसर ने एक्ट्रेस को बुरी तरह पीटा, सूजी आंख देख लोग हैरान

मुंबई के एक नाइट क्लब में एक्ट्रेस के साथ हुई मारपीट की घटना ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। आरोप है कि एक इंफ्लुएंसर से जुड़े विवाद के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और मामला हिंसा तक पहुंच गया।
मुंबई क्लब में इंफ्लुएंसर ने एक्ट्रेस को बुरी तरह पीटा, सूजी आंख देख लोग हैरान
मॉडल- एक्ट्रेस प्रीत सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ की कंटेस्टेंट रह चुकी प्रीत सिंह इन दिनों एक गंभीर घटना को लेकर चर्चा में हैं। आरोप है कि मुंबई के एक नाइट क्लब में उनके साथ मारपीट हुई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया। प्रीत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

नाइट क्लब में क्या हुआ था?

एक्ट्रेस के मुताबिक, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक नाइट क्लब में गई थीं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था और वह वहां समय बिता रही थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति बदल गई। एक लड़की जो इंफ्लुएंसर है उसके साथ उनकी बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़ती गई और मामला झड़प में बदल गया।

प्रीत का आरोप है कि इस दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे उन्हें शारीरिक चोटें आईं। उन्होंने बताया कि यह घटना अचानक हुई और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Bollywood: बायोपिक ‘अमरी’ में दिखेंगी प्रियंका, कैमियो से बढ़ेगा फिल्म का क्रेज

वीडियो में क्या दिखा?

प्रीत सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह काफी भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके चेहरे पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई देते हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि उनकी एक आंख बुरी तरह सूज गई है, चेहरे पर नील पड़ गए हैं और उनका एक दांत भी टूट गया है। वीडियो देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। कई लोग इसे देखकर चिंता जता रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

किस पर लगा आरोप?

प्रीत सिंह ने अपने बयान में बताया कि बहस के दौरान एक लड़की ने उनसे झगड़ा शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस लड़की के साथ मौजूद एक लड़के ने बीच में आकर उन पर हमला किया।

यह भी पढ़ें: Crime Thriller: ऋचा चड्ढा अब बनेंगी डिटेक्टिव, क्राइम-थ्रिलर सीरीज में नया अवतार 

प्रीत के अनुसार, यह पूरी घटना अचानक हुई और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में उन्हें पता चला कि वह लड़की खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताती है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

प्रीत का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। फैंस और उनके साथ काम कर चुके कुछ ‘स्प्लिट्सविला’ कंटेस्टेंट्स ने भी उनके समर्थन में आवाज उठाई है। लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील और क्लब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है।

आगे क्या कदम उठाए जाएंगे?

प्रीत सिंह ने साफ किया है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी। उनका कहना है कि वह इस घटना को ऐसे ही छोड़ने वाली नहीं हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts