Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ranji Trophy 2024 Winner : मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, विदर्भ को 169 रन से दी मात; अक्षय वाडेकर ने जड़ा शतक

Follow on Google News
Ranji Trophy 2024 Winner : मुंबई ने रिकॉर्ड 42वीं बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, विदर्भ को 169 रन से दी मात; अक्षय वाडेकर ने जड़ा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई की टीम ने रिकॉर्ड 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब जीत लिया है। फाइनल में विदर्भ की टीम का सपना टूट गया और वह मुंबई की चुनौती से पार नहीं पा सकी। मुंबई की टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबल में विदर्भ को 169 रनों से हरा दिया। 538 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विदर्भ अपनी दूसरी पारी में 418 रन ही बना सका। मुंबई ने इससे पहले वर्ष 2015-16 के दौरान यह खिताब जीता था।

पहली पारी में 105 रनों के स्कोर पर ढेर हुई विदर्भ की टीम

विदर्भ की टीम पहली पारी में बुरी तरह पिटी। वह महज 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अक्षय वाडकर की कप्तानी वाली टीम विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा 27 रन यश राठौड़ ने बनाए। करुण नायर जीरो पर आउट हुए। अथर्व तायड़े 23 रन बनाकर चलते बने। विदर्भ की पहली पारी के दौरान मुंबई के लिए शम्स मुलानी, तनुश कोटियन और धवल कुलकर्णी ने 3-3 विकेट लिए।

जानें किसने कितने रन बनाए

  • विदर्भ ने कल के पांच विकेट पर 248 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
  • गुरुवार सुबह पहले सत्र में विदर्भ के कप्तान अक्षय वड़कर और युवा बल्लेबाज हर्ष दुबे संघर्ष जारी रखा और विकेट नहीं गिरने दिया।
  • कप्तान अक्षय वाड़कर 102 रन के रूप में आज विदर्भ का छठा विकेट गिरा। उन्हें कोटियान ने पगबाधा आउट किया।
  • इसके बाद मात्र 13 रन जोड़कर विदर्भ अपने चार विकेट गंवा दिए। हर्ष दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 130 रनों की साझेदारी हुई। इसक के बाद लगातार विकेट गिरते रहे।
  • आदित्य सरवटे तीन रन, यश ठाकुर छह रन, उमेश यादव छह रन बनाकर आउट हो गए।
  • विदर्भ की पूरी टीम दूसरी पारी में 134.3 ओवर में 368 रन पर सिमट गई। मुंबई की ओर से तनुष कोटियन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। उमेश यादव और तुषार देशपांडे को दो-दो विकेट मिले।
  • धवल कुलकर्णी और शम्स मुलानी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
  • मुशीर खान को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और कोटियान को हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब से नवाजा गया।
https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1768188699081097361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768188699081097361%7Ctwgr%5Eec56f26d3f1e918ea76b643bc9beb676c6933775%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fcricket%2Fmumbai-wins-42nd-ranji-trophy-title-beat-vidarbha-in-final-match-musheer-khan%2F2156005
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts