Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

श्रद्धालुओं के दान से अरबपति हुए रामलला, 55 अरब रु. आए

राम मंदिर का निर्माण कार्य 2025 तक होगा पूरा
Follow on Google News
श्रद्धालुओं के दान से अरबपति हुए रामलला, 55 अरब रु. आए
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में जब से सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम फैसला दिया, तब से तेजी के साथ प्रभु राम का भव्य मंदिर बन रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताया कि मंदिर का संपूर्ण निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर का प्रथम चरण बनकर तैयार हो गया है। बीते 22 जनवरी को प्रभु राम अपने मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन राम भक्त लाखों का दान भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं, लाखों की संख्या में दर्शन-पूजन करने भी पहुंच रहे हैं। रामलला के भव्य मंदिर के लिए भूमि पूजन 5 अगस्त 2020 को हुआ था। तब से अब तक रामलला के भक्त लगभग 55 अरब रुपए से अधिक की निधि समर्पित कर चुके हैं। निधि समर्पण अभियान में जमा हुए 3500 करोड़ : हालांकि 2021 में चलाए गए निधि समर्पण अभियान में राम मंदिर ट्रस्ट को लगभग 3500 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ था। इतना ही नहीं रामलला के भक्त विदेश में बैठकर भी प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण में दिल खोलकर दान दे रहे हैं। 10 महीने में लगभग 11 करोड़ रुपए विदेशी राम भक्तों ने रामलला के मंदिर निर्माण में दान दिया है।

सोना-चांदी के आभूषण भी भक्त कर रहे दान

राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक रामलला के दान काउंटर सहित दर्शन मार्ग में कई स्थानों पर दान काउंटर बनाए गए हैं। जहां श्रद्धालु नगदी ऑनलाइन चेक आरटीजीएस तथा अन्य माध्यमों से दान दे रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन 1 लाख से ज्यादा राम भक्त दान दे रहे हैं, जिसमें सोने-चांदी जैसे आभूषण भी शामिल हैं।

5 अगस्त 2020 को हुआ था भूमिपूजन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता बताया कि 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ था। अब प्रभु राम विराजमान हो चुके हैं। तब से अब तक लगभग 4 साल पूरा हो गए हैं, जिस दिन से मंदिर का शिलान्यास हुआ है। उस दिन से राम भक्त दिल खोलकर दान दे रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने एक अभियान भी चलाया था, जिसमें निधि समर्पण के माध्यम से देश भर के राम भक्तों ने 3500 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान भी दिया था। प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अभी तक लगभग 5000 करोड़ रुपए राम भक्तों ने राम मंदिर में दान दिया है। उसी में से मंदिर का निर्माण भी किया जा रहा है। खर्च भी हो रहा है। इतना ही नहीं प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विदेश में बैठे राम भक्त भी बढ़- चढ़कर दान दे रहे हैं। कुछ महीने पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने दिल्ली में एक अकाउंट विदेश के लिए खोला था, जिसमें अभी तक लगभग 11 करोड़ रुपए राम भक्तों ने दान दिया है।

मंदिर ट्रस्ट ने 42 दिन चलाया था निधि समर्पण अभियान

राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए 2021 में मकर संक्रांति से रविदास जयंती तक यानी की 42 दिनों तक निधि समर्पण अभियान चलाया था। इसके लिए ट्रस्ट ने 10,000 रसीद छपाई थी। अभियान में देश के हर वर्ग के लोगों ने निधि समर्पण किया था। यह अभियान पूरे देश में चलाया गया था। इसके बाद 3500 करोड़ रुपए की धनराशि ट्रस्ट को प्राप्त हुई थी, इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई और 22 जनवरी से लेकर अभी तक प्रतिदिन 1 लाख रुपए से ज्यादा राम भक्त दान भी दे रहे हैं। जब से प्रभु अपने मंदिर में विराजे हैं। तब से 3 करोड़ लोग दर्शन कर चुके हैं।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts