PlayBreaking News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि की, 11 जुलाई को होगी अगली बैठक

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि की है। 11 जुलाई की बैठक में अंतिम फैसला होगा। ट्रस्ट ने दान सुरक्षित होने और FIR दर्ज होने की भी जानकारी दी।
Follow on Google News
ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की पुष्टि की, 11 जुलाई को होगी अगली बैठक

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय और न्यासी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। ट्रस्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों के त्यागपत्र प्राप्त हो चुके हैं और उन पर अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।

/img/116/1782560761759

ट्रस्ट ने जारी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति

ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से राम मंदिर परिसर से जुड़ी घटनाओं ने पूरे न्यास को आहत और दुखी किया है। ऐसे में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे ट्रस्ट को मिल चुके हैं। इन पर अंतिम फैसला 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में लिया जाएगा।

11 जुलाई की बैठक में हो सकते हैं बड़े फैसले

ट्रस्ट की अगली बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें नए महासचिव की नियुक्ति के साथ-साथ ट्रस्ट सदस्य के रूप में डॉ. अनिल मिश्रा के उत्तराधिकारी के चयन पर भी विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: US कोर्ट में अडाणी केस पर नया मोड़! सरकार से पूछा- क्यों हटाएं आरोप? 13 जुलाई तक देना होगा जवाब

श्रद्धालुओं के दान को लेकर ट्रस्ट का बड़ा बयान

दान और चढ़ावे को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया है कि मंदिर को समर्पित सभी मूल्यवान वस्तुएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रस्ट के अनुसार जिन भक्तों ने सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की ईंटें या अन्य कीमती वस्तुएं ट्रस्ट को सौंपी थीं उनका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है और एक-एक वस्तु का पूरा हिसाब सुरक्षित रखा गया है।

दानपात्र चोरी मामले में FIR दर्ज

ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर के दानपात्र से धनराशि गायब होने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच दल (SIT) ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट के अनुरोध पर पुलिस ने आधिकारिक एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: FIH Pro League : भारत की पाकिस्तान पर 7-1 से एकतरफा जीत, अलग- अलग खिलाड़ियों ने दागे गोल

अफवाहों से बचने की अपील

ट्रस्ट ने कहा कि कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व इस विवाद का फायदा उठाकर सनातन धर्म और राम मंदिर की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें। ट्रस्ट ने विश्वास जताया कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी और सभी भ्रम दूर हो जाएंगे।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts