Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रामचरण ने बुमराह से मांगी माफी :मध्य प्रदेश को बिहार बताया, बोले भीड़ में उत्साह के बीच फिसली जुबान

वीडियो वायरल होने के बाद रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर चीजें भूल जाता हूं।
Follow on Google News
मध्य प्रदेश को बिहार बताया, बोले भीड़ में उत्साह के बीच फिसली जुबान

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे। इवेंट में उनके साथ संगीतकार एआर रहमान, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और अभिनेता दिव्येंदु शर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामचरण ने भारतीय क्रिकेटरों की जमकर तारीफ की, लेकिन बातचीत में उनसे दो बड़ी गलतियां हो गईं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बुमराह को फुटबॉल से जोड़ा

इवेंट में रामचरण के साथ रैपिड फायर राउंड हुआ, जहां उनसे भारतीय क्रिकेटरों को कुछ शब्दों में बताने के लिए कहा गया। उन्होंने सचिन तेंलुकर को लंबा और महान सफर, महेंद्र सिंह धोनी को शांत और कूल,  को सबका पसंदीदा इंसान बताया। वहीं विराट कोहली के लिए उन्होंने सिर्फ एक शब्द कहा फायर। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिक्र आते ही रामचरण गलती कर बैठे और उन्हें क्रिकेट की बजाय फुटबॉल से जोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Bollywood: बंदर के प्रमोशन के लिए यूके शूट छोड़ भारत लौटे बॉबी देओल, ट्रेलर ने बढ़ाया फिल्म का बज

MP को कहा बिहार

कार्यक्रम के दौरान रामचरण से एक और चूक हुई। स्टेज से दर्शकों को संबोधित करते वक्त उन्होंने मध्यप्रदेश की जगह बिहार का नाम ले लिया।उन्होंने कहा, “हमारे बिहार के लोगों को बिहार के लोग मेरे साथ होइस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग चौंक गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया।

एक्स पर मांगी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद रामचरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने लिखा, “उफ्फ… मैं कभी-कभी नामों को लेकर चीजें भूल जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगता हूं। इतने उत्साह और भारी भीड़ के बीच यह सिर्फ इंसानी भूल थी। रामचरण ने यह भी कहा कि वे बुमराह का बहुत सम्मान करते हैं और उनके खेल के बड़े प्रशंसक हैं।

Featured News

फैंस ने किया सपोर्ट

गलती के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस रामचरण के समर्थन में भी दिखे। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, रामचरण ने बुमराह को फुटबॉल का लीजेंड बना दिया।

‘पेड्डी’ एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है। इसमें रामचरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संगीत एआर रहमान ने दिया है। रामचरण की फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद उत्तर भारत में भी उनकी फिल्मों को लेकर उत्साह बढ़ा है। यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts