Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

The Dirty Picture 2: 15 साल बाद फिर लौटेगी ‘द डर्टी पिक्चर’, एकता कपूर ने सीक्वल किया कंफर्म; कौन बनेगी नई विद्या बालन?

एकता कपूर ने विद्या बालन की हिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के सीक्वल को कंफर्म कर दिया है। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि 15 साल बाद इस कहानी को नए अंदाज में पर्दे पर लाने की तैयारी है। 
The Dirty Picture 2: 15 साल बाद फिर लौटेगी ‘द डर्टी पिक्चर’, एकता कपूर ने सीक्वल किया कंफर्म; कौन बनेगी नई विद्या बालन?
एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में 'द डर्टी पिक्चर सीक्वल का खुलासा किया

साल 2011 में रिलीज हुई विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने इसके सीक्वल ‘द डर्टी पिक्चर 2’ को कंफर्म कर दिया है। करीब 15 साल बाद इस कहानी को एक नए अंदाज में पर्दे पर लाने की तैयारी है। एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इस प्रोजेक्ट को लेकर खुलकर बात की।

एकता कपूर ने किया सीक्वल कंफर्म

एकता कपूर ने साफ कर दिया है कि वह ‘द डर्टी पिक्चर 2’ पर काम करने की योजना बना रही हैं। उनके मुताबिक, वह काफी समय से इस प्रोजेक्ट के बारे में सोच रही थीं, लेकिन अब उन्हें लगता है कि उनके पास एक ऐसी कहानी है, जिसे दर्शकों के सामने पेश किया जा सकता है। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान एकता ने बताया कि वह एक बड़ी फिल्म बना रही हैं, जिसका नाम ‘द डर्टी पिक्चर 2’ है। उन्होंने कहा कि पहली फिल्म के लगभग 15 साल बाद अब वह इसकी कहानी को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। इस बयान के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीक्वल पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगा या एक बिल्कुल नई महिला की जिंदगी पर आधारित होगा।

'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड करीब… लेकिन एकता कपूर ने दिया सरप्राइज ट्विस्ट

क्या ‘द डर्टी पिक्चर 2’ में नजर आएंगी विद्या बालन?

‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या बालन ने ऐसा किरदार निभाया था, जिसने उनके करियर को एक नई पहचान दी। फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें इस भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। अब सीक्वल की घोषणा के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या विद्या बालन एक बार फिर सिल्क स्मिता जैसे किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल एकता कपूर ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है। विद्या बालन की वापसी को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महिला की कहानी पर आधारित होगी ‘द डर्टी पिक्चर 2’

एकता कपूर ने बताया कि सीक्वल भी एक ऐसी महिला की कहानी पर केंद्रित होगा, जिसकी जिंदगी में कुछ खास और दिलचस्प है। उन्होंने संकेत दिया कि नई फिल्म का भाव पहली फिल्म से जुड़ा रहेगा। पहली फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई थी, जिसने अपनी पहचान और अपनी पसंद को लेकर समाज की सोच को चुनौती दी। एकता कपूर के अनुसार, उन्होंने सिल्क स्मिता के किरदार को केवल एक पीड़ित महिला के रूप में नहीं देखा, बल्कि ऐसी महिला के तौर पर पेश किया, जिसने अपनी पहचान और अपनी कामुकता को स्वीकार किया। सीक्वल में भी महिला की जिंदगी, उसके फैसलों और समाज के साथ उसके रिश्ते को अहमियत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, नई कहानी किसकी जिंदगी से प्रेरित होगी, इस बारे में निर्माता ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

एकता कपूर-नेटफ्लिक्स डील : दो नई वेब सीरीज और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू

क्या थी 2011 की ‘द डर्टी पिक्चर’ की कहानी?

‘द डर्टी पिक्चर’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन से प्रेरित थी। फिल्म ने मनोरंजन जगत की उस दुनिया को दिखाया, जहां लोकप्रियता, पहचान, रिश्ते और समाज की अपेक्षाएं किसी कलाकार की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। विद्या बालन ने फिल्म में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा। फिल्म की कहानी और उनके किरदार की वजह से यह आज भी हिंदी सिनेमा की चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है।

कौन थीं सिल्क स्मित?

सिल्क स्मिता दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में बड़ी संख्या में फिल्मों में काम किया और अपने अलग अंदाज के कारण पहचान बनाई। उनकी जिंदगी में लोकप्रियता के साथ कई निजी और पेशेवर चुनौतियां भी रहीं। साल 1996 में 35 वर्ष की उम्र में चेन्नई स्थित अपने घर में उनकी मौत हो गई थी। उनकी जिंदगी और करियर को लेकर लंबे समय से लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। ‘द डर्टी पिक्चर’ ने उनकी कहानी से प्रेरणा लेते हुए मनोरंजन उद्योग में महिलाओं की छवि, उनकी पसंद और समाज के नजरिए जैसे मुद्दों को पर्दे पर प्रस्तुत किया था।

कब रिलीज होगी ‘द डर्टी पिक्चर 2’?

एकता कपूर की ओर से सीक्वल कंफर्म किए जाने के बाद अब दर्शकों को फिल्म की अगली जानकारी का इंतजार है। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट, शूटिंग शेड्यूल, निर्देशक या कलाकारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। क्या विद्या बालन सीक्वल का हिस्सा बनेंगी? नई फिल्म में किस अभिनेत्री को मुख्य भूमिका मिलेगी? क्या कहानी सिल्क स्मिता से जुड़ी होगी या किसी दूसरी महिला की जिंदगी से प्रेरित होगी? फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और इसे सिनेमाघरों में कब रिलीज किया जाएगा? फिलहाल इतना तय है कि एकता कपूर ‘द डर्टी पिक्चर 2’ को लेकर गंभीर हैं और उनके मुताबिक, इस बार भी कहानी के केंद्र में एक खास महिला होगी। अब दर्शकों को फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts