Bollywood:बंदर के प्रमोशन के लिए यूके शूट छोड़ भारत लौटे बॉबी देओल, ट्रेलर ने बढ़ाया फिल्म का बज

अभिनेता बॉबी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बंदर' के प्रचार के लिए यूके में अपनी शूटिंग छोड़कर भारत लौट आए हैं। इस फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
बंदर के प्रमोशन के लिए यूके शूट छोड़ भारत लौटे बॉबी देओल, ट्रेलर ने बढ़ाया फिल्म का बज

बॉबी देओल की आने वाली फिल्म बंदर रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच बॉबी देओल ने फिल्म के प्रमोशन्स के लिए अपना यूके शूटिंग शेड्यूल बीच में रोककर भारत लौटने का फैसला किया है।

ट्रेलर में दिखा बॉबी देओल का इंटेंस अवतार

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स, डार्क ह्यूमर, थ्रिल और इमोशनल ड्रामा की झलक देखने को मिली है। फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं जैसा दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा। उनका रॉ और इंटेंस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है।

प्रमोशन के लिए यूके से लौटे भारत

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक बॉबी देओल अपनी मौजूदा इंटरनेशनल शूटिंग से छोटा ब्रेक लेकर भारत लौटे हैं ताकि वह बंदर के प्रमोशनल कैंपेन में शामिल हो सकें। सूत्र के अनुसार ट्रेलर और टीजर में बॉबी के नए अवतार को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एनिमल और द बैं***ड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद अब वह फिर एक अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: BOLLYWOOD IRANI ACTRESS: बॉलीवुड के वो 'सितारे' जिनके पासपोर्ट में लिखा है ईरान, पर दिल में बसता है हिंदुस्तान!

ढलते पॉप स्टार की कहानी पर आधारित है फिल्म

फिल्म में बॉबी देओल समीर मेहरा नाम के किरदार में नजर आएंगे जो एक मशहूर लेकिन टूटते हुए पॉप स्टार और परेशान क्रिएटिव इंसान की भूमिका में है। उस पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगते हैं जिसके बाद उसकी जिंदगी बिखरने लगती है। कहानी कोर्टरूम ड्रामा, मीडिया ट्रायल और सिस्टम से लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है जहां वह खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता है।

पाताल लोक और कोहरा की टीम ने लिखी कहानी

फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। दोनों इससे पहले पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी चर्चित परियोजनाओं पर काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: हर किसी को वरुण जैसा बेटा मिले... ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर लॉन्च में छलके डेविड धवन के आंसू

5 जून को रिलीज होगी बंदर

जी स्टूडियोज के सहयोग से बनी इस फिल्म को सैफरन मैजिकवर्क्स ने प्रोड्यूस किया है। बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts